A to E Beawar News Latest

दंपतियों को सामंजस्य के दिए टिप्स

दंपतियों को सामंजस्य के दिए टिप्स

जैन सोश्यल ग्रुप नवकार की ओर से रविवार को आचार्य प्रवर ज्ञानचंद्र के सानिध्य में युवा दंपतियों के लिए जीवन परिवर्तनकारी अनूठा कार्यक्रम का आयोजन विनोद नगर स्थित महावीर भवन में किया गया।

संस्था के सचिव गौरव ओस्तवाल व कोषाध्यक्ष राजेश कोठारी ने बताया कि कार्यक्रम में युवा दंपतियों में आपस में सामंजस्य कैसा हो, आत्मविश्वास मजबूत कैसे हो, दुख में से सुख निकालने की कला, नेगेटिव सोच न हो, जो है उसमें खुश है और आगे भी खुश रहेगें, बच्चों की परवरिश कैसे हो ,पति प|ी एक पूरक है कैसे? आदि अनेक बिंदुओं को सं‍बोधित कर जीवन लाभ दिया।

भूतपूर्व उपाध्यक्ष मनीष भंसाली ने बताया कार्यक्रम में 250 से ज्यादा जोड़ों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मनोज श्रीश्रीमाल, हेमंत रांका, कमलेश सिंघवी, विनोद बोहरा, अमित चौरडिय़ा, साहिल खींवसरा, दीपक कांकरिया, अनिल पिपाडा, अशोक मुणोत सहित अन्य मौजूद रहे। संस्था अध्यक्ष मनीष मेहता ने बताया कि 28 अक्टूबर को महावीर भवन में बच्चों के लिए भी एक विशिष्ट शिविर रखा गया है जिसमें 12 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चे हिस्सा लेंगे।

News Source

Related posts

सराधना डेयरी ने 390 दूधियों को बांटा 12.52 लाख लाभांश

Beawar Plus

Lucky Collection Shanti Tower at Beawar

Rakesh Jain

श्री सुन्दरम मोबाइल्स व इलेक्ट्रॉनिक्स

Rakesh Jain