A to E Beawar News Latest

मुख्यालय ने जारी किए आदेश, अब तक दाेषी परिचालकों से महज होती थी वसूली की कार्रवाई

मुख्यालय ने जारी किए आदेश, अब तक दाेषी परिचालकों से महज होती थी वसूली की कार्रवाई

राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की ओर से संचालित होने वाली रोडवेज बसों में बिना टिकिट यात्रा करवाने परिचालकों पर अब सख्त कार्रवाई का प्रावधान शुरू कर दिया गया है। निगम अब बिना टिकिट यात्रा करवाने वाले परिचालकों को तुरंत प्रभाव से निलंबित करेगा।

अधिकारियों ने बताया कि पूर्व में उड़नदस्तों की ओर से बसों की चैकिंग के दौरान बिना टिकिट यात्रा करवाने वाले परिचालकों के खिलाफ मार्क लगाकर यात्रियों के हिसाब से वसूली की जाती थी। इसके बावजूद परिचालकों की ओर से रोडवेज बसों में बिना टिकिट यात्रा करवाए जाने की मुख्यालय को शिकायत प्राप्त हो रही थी। इससे रोडवेज प्रशासन को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा था। इसी को देखते हुए रोडवेज को घाटे से उबारने के लिए राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक सांवरमल वर्मा ने रोडवेज को आर्थिक नुकसान पहुंचाने वाले परिचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के आदेश जारी किए हैं। निदेशक की ओर से जारी आदेश के तहत अब बिना टिकिट यात्रा करवाए जाने दोषी परिचालक को निलंबित कर मुख्यालय भेजा जाएगा। इसके बाद मुख्यालय की ओर से जांच चलने तक अन्य आगार में लगाया जाएगा।

रोडवेज बसों में बिना टिकिट यात्रा करवाने वाले कंडक्टर सस्पेंड होंगे

News Source

Related posts

श्री डाबर आयुर्वेद स्टोर Beawar

Rakesh Jain

Golden Touch Hair Beauty Spa

Rakesh Jain

पशुपतिनाथ बोरवेल Beawar

Rakesh Jain