A to E Beawar News Latest

सड़क पर बह रहा सीवरेज का गंदा पानी

शहर के ह्रदय स्थल चांग गेट के पास सुलभ शौचालय सीवरेज का गंदा और बदबूदार पानी मुख्य मार्ग पर फैला रहता है। इससे बाजार के दुकानदार, राहगीरों के साथ ही क्षेत्रीय लोगों को भी खासी परेशानी होती है। लेकिन नगर परिषद का इस ओर ध्यान नहीं है।
काफी दिनों से इस सुलभ शौचालय का सीवरेज का गंदा और बदबूदार पानी सड़क पर फैल रहा है। मुख्य मार्ग पर दिनभर कीचड़ रहता है। इससे न केवल राहगीर, बल्कि पास ही महिला स्नानगृह जाने वाली महिलाएं, क्षेत्रीय दुकानदार और बस स्टोपेज पर आने वाले यात्री भी परेशान होते है। शिकायतों के बाद भी नगर परिषद की ओर से ना तो शौचालय के सीवरेज की सफाई की जा रही है और ना ही मरम्मत कार्य किया जा रहा है, ताकि गंदा पानी सड़क पर ना फैले।
क्षेत्रीय लोगों का आरोप है कि शौचालय में लघुशंका करने पर भी पैसे लिए जाते है। यदि कोई मना करता है तो उसे लघुशंका के लिए भीतर नहीं जाने देते, जबकि नगर परिषद की ओर से लघुशंका की एवज में कोई पैसा नहीं लिए जाने के नियम है।
सीवरेज टेंक की मरम्मत और नियमित सफाई होनी चाहिए, ताकि गंदा पानी सड़क पर ना फैले। साथ ही लघुशंका करने पर भी पैसे वसूले जा रहे है, ठेका निरस्त होना चाहिए।

News Source

Related posts

Ganpati Bakery & Fast Food Beawar

Rakesh Jain

New Vernee Thor 4G LTE 5.0inch HD Android 6.0 3GB 16GB Smartphone only at Rs.8500

Rakesh Jain

ADAYO P2 DLP Projector-1000 Lumens 854 x 480 Pixels Sync Screen Home Theater

Rakesh Jain