A to E Beawar News Latest

डिस्काॅम ने काटे बीएसएनएल के तीन टावराें के कनेक्शन

विद्युत निगम ने शहर एवं आसपास के क्षेत्र मे लगे बीएसएनएल के टावर मे लगे विद्युत कनेक्शन की बकाया राशि वसूलने के लिए कमर कस ली है। डिस्काॅम ने तीन टावराें के बिजली कनेक्शन काट िदए हैं। अधिशासी अभियंता दिनेशसिंह ने बताया कि ब्यावर डिविजन में बीएसएनएल का लगभग 15 लाख के विद्युत बिलों का भुगतान बकाया चल रहा है। सीएसडी द्वितीय में लगभग ढाई लाख रुपए के बिलो का भुगतान बकाया चल रहा जिसके तहत निगम ने कार्यवाही करते हुए झाक लूलवा, मोतीनगर नगर तथा तेजा चौक मे लगे बीएसएनएल के टावर के कनेक्शन काट दिए है। तीन टावरों के विद्युत कनेक्शन काटे जाने से उक्त क्षेत्र में भारत दूरसंचार निगम लिमिटेड के नेटवर्क का उपयोग करने वाले 5 से 7 हजार उपभोक्ता गत दो दिन से परेशान हो रहे हैं।

News Source

Related posts

परिचालकों के खाते में जुड़ेगी निशुल्क, मासिक पास की राशि

Beawar Plus

नगर परिषद चुनाव के तहत तीन दिन पहले ईवीएम में बंद प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मंगलवार काे हो जाएगा।

Beawar Plus

सफाईर्मियों को सात दिन में कराना होगा सत्यापन

Beawar Plus