A to E Beawar News Latest

श्री सीमेन्ट लिमिटेड, रास को मिला राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान

श्री सीमेन्ट लिमिटेड रास को शिक्षा के विकास में सरकार के साथ भागीदार बनकर उत्कृष्ट कार्य करने के लिए राज्य सरकार द्वारा जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में लगातार छठी बार राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान से सम्मानित किया गया। 

समारोह का शुभारंभ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर एवं सभी भामाशाहों को शिक्षा के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए कार्यों के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। शिक्षा राज्यमंत्री (प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा) गोविंद सिंह डोटासरा द्वारा श्री सीमेंट लिमिटेड रास के उपाध्यक्ष (कार्मिक एवं प्रशासन) पुष्पेंद्र भारद्वाज को राज्य सरकार द्वारा स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति-पत्र से देकर के शिक्षा भूषण अवार्ड से नवाजा गया। 

कार्यक्रम में उच्च शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भंवरसिंह भाटी, राज्यमंत्री (तकनीकी शिक्षा एवं संस्कृत शिक्षा स्वतंत्र प्रभार) डॉ. सुभाष गर्ग के साथ भामाशाहों एवं प्रेरक के परिजन के साथ शिक्षा जगत के अधिकारी उपस्थित थे। 

इस अवसर पर कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर एचएम बाबू ने सम्मान प्राप्ति पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विश्व में शिक्षा एवं ज्ञान से ही सभ्य व प्रगतिशील समाज की स्थापना हुई है। शिक्षा से ही मानव जाति का कल्याण संभव है। इसके लिए श्री सीमेंट निरंतर शिक्षा जगत के साथ मिलकर अपनी महत्ती भूमि निभा रही है। 

कंपनी के संयुक्त मैनेजिंग डायरेक्टर प्रशांत बाबू ने कहा कि श्री सीमेंट द्वारा अपने सामाजिक दायित्वों के अंतर्गत आसपास के क्षेत्र में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए योजनाएं संचालित की जा रही है। जिससे क्षेत्र के बच्चों को आधुनिक सुविधाओं के साथ गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्राप्त हो सके। 

कंपनी के पूर्णकालिक निदेशक पीएन छंगाणी ने लगातार छठी बार राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान प्राप्त करने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि कंपनी अपने प्लांट के आस-पास के क्षेत्र में योजनाबद्ध तरीके से विभिन्न आयामों पर काम करती है। जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, पशुपालन, स्वच्छता, महिला एवं बाल विकास आदि महत्वपूर्ण है। क्षेत्र के स्कूलों में श्री सीमेंट द्वारा किए गए कार्यों से स्कूल आदर्श एवं उत्कृष्ट होते जा रहे हैं। कंपनी द्वारा स्थापित निशुल्क कम्प्यूटर शिक्षा केंद्रों से कई विद्यार्थी लाभांवित हो रहे हैं। कंपनी का प्रयास आगे भी ऐसे ही जारी रहेगा। 

अध्यक्ष (वाणिज्यिक) संजय मेहता एवं संयुक्त अध्यक्ष (वाणिज्यिक) अरविंद खींचा ने बताया कि शिक्षा सामाजिक विकास की रीढ़ है। अत: श्री परिवार ने हमेशा ही क्षेत्र में शैक्षणिक विकास के लिए राज्य सरकार के साथ कदम से कदम मिलाते हुए नए आयाम स्थापित किए। श्री सीमेंट ग्रामीणों की आवश्यकताओं एवं भौगोलिक स्थिति का आकलन करते हुए कृषि, चिकित्सा, पेयजल एवं ढांचागत विकास के लिए कार्य कर रही है। इसके चलते श्री सीमेंट लिमिटेड रास को राज्य सरकार द्वारा इस प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा गया। 

News Source

Related posts

शिविर में विद्यार्थियों को कैशलेस पेमेंट के बारे में दी जानकारी

Rakesh Jain

जिला स्तरीय एथलेटिक्स में जीते पदक

Beawar Plus

Sonal Films and D.J. Sound Beawar

Rakesh Jain