A to E Beawar News Latest

न जाने कब होंगे घरोंदों का सपना साकार

पुलिसकर्मियों के लिए ढाई साल बाद भी सरकारी आवास में रहने का सपना पूरा नहीं हुआ। राजस्थान राज्य सड़क विकास व निर्माण निगम (आरएसआरडीसी) की ओर से सिटी पुलिस थाना परिसर में निर्माणाधीन बारह आवास का काम फिलहाल अधूरा है, जबकि नौ माह पहले ही निर्माण की तय मियाद पूरी हो चुकी है। इतना ही नहीं काम शुरू होने पर भी करीब एक-दो माह इसके निर्माण कार्य में और लगने की उम्मीद है और अभी काम बंद पड़ा है। आरएसआरडीसी की ओर से अक्टूबर 2017 में 12 आवास का निर्माण शुरू किया गया था। यह निर्माण कार्य मार्च 2019 तक पूरा किया जाना है। इसमें 2 करोड़ 67 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। सेप्टिक टैंक व पानी के टैंक का निर्माण कार्य किया गया है लेकिन अभी यह भी अधूरा ही पड़ा है। भवनों में भी फिनिशिंग का काम बाकी है। पाइप लाइन व लाइटस सम्बन्धी काम भी नहीं हुआ है। खिड़कियां तो लग चुकी है लेकिन उनके शीशे अभी तक नहीं लगे है। ऐसे में माना जा रहा है कि बकाया काम पूरा करने के लिए एक से दो माह का समय लगना प्रस्तावित है। फंड की कमी रही कारणबताया जाता है कि आरएसआरडीसी के पास फंड की कमी है और संवेदक को समय पर भुगतान नहीं किए जाने के कारण काम गति नहीं पकड़ रहा। यही कारण है कि निर्धारित समय के नौ माह बाद भी काम अभी अधूरा पड़ा है।आठ स्ट्रीट लाइट लगाईहाल ही में यहां पर आवासों के चारों ओर आठ स्ट्रीट बड़ी लाइट्स लगाई गई है। इससे यहां चारों ओर रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था रहेगी। हालाकिं अभी भवनों में बिजली कनेक्शन नहीं हो पाया है।

News Source

Related posts

Diwali Offer at Kamal Chasma Ghar

Rakesh Jain

वोटरी नुक्कड़ सभा, रंगोली व हस्ताक्षर अभियान

Beawar Plus

Anju Chashma Ghar Beawar

Rakesh Jain