A to E Beawar News Latest

दशहरे पर इस बार होगी आकर्षक आतिशबाजी

दशहरे पर इस बार होगी आकर्षक आतिशबाजी

दशहरे के अवसर पर बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देने के लिए होने वाले रावण, कुंभकर्ण व मेघनाद के पुतलों के दहन के साथ ही परिषद प्रशासन की ओर से आकर्षक आतिशबाजी की व्यवस्था भी की जाएगी। इसके लिए परिषद प्रशासन ने आगरा की पुतले बनाने वाली फर्म को वर्क ऑर्डर जारी किया।

आयुक्त सुखराम खोखर ने बताया कि बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देने वाले इस पर्व को लेकर परिषद प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए एक दिन पहले टेंडर प्रक्रिया पूरी की गई। उन्होंने बताया कि टेंडर की शर्तों के मुताबिक रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले क्रमश: 45, 40 और 35 फीट ऊंचे बनाए जाएंगे। इसके लिए आगरा के निजाकत अली को एक लाख 75 हजार रुपए में पुतले निर्माण के साथ मौके पर आकर्षक आतिशबाजी करने संबंधी वर्क ऑर्डर जारी किया गया। निजाकत अली ने बताया कि परिषद प्रशासन के आदेशानुसार कृषि मंडी परिसर में मथुरा के कारीगरों ने पुतलों का निर्माण कार्य शुरू कर दिया। तय समय पर तीनों पुतलों का निर्माण करने के साथ ही इस बार आकर्षक आतिशबाजी भी करने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि इसके लिए 20 से 25 आवाज वाले आकाशीय पटाखों के साथ आकर्षक रोशनी फैलाने वाले पटाखों से आतिशबाजी की जाएगी।

वर्क ऑर्डर जारी करने से पहले लेखाधिकारी से चर्चा करते आयुक्त सुखराम खोखर।

News Source

Related posts

Jayco Battery Beawar

Rakesh Jain

जलशक्ति मंत्री ने कपड़े के थैलों का किया विमोचन

Beawar Plus

पंचायतराज चुनावों के लिए टीम पहुंची आज से पंच-सरपंच के नामांकन

Beawar Plus