A to E Beawar News Latest

जीका वायरस से सतर्क करने के लिए अस्पताल में लगाए पोस्टर

जीका वायरस से सतर्क करने के लिए अस्पताल में लगाए पोस्टर

देश भर के साथ प्रदेश में दहशत फैला रहे जीका वायरस को लेकर चिकित्सा महकमा सतर्क हो गया है। चिकित्सा महकमे के निर्देश पर प्रदेश भर के अस्पतालों के साथ ही राजकीय अमृतकौर अस्पताल में भी जीका वायरस से जागरूकता के पोस्टर लगा कर जागरूकता फैला रहे हैं।

अमृतकौर अस्पताल के पीएमओ डॉ. एमके जैन ने बताया कि हालांकि ब्यावर क्षेत्र में जीका वायरस का कोई मामला सामने नहीं आया है लेकिन फिर एहतियात के तौर पर सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा सहयोगिनी को सर्वे कर लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि जीका मच्छर जनित बीमारी है जो एड्स मच्छर से फैलती है। यह वही मच्छर है जो डेंगू और चिकनगुनिया फैलाता है। उन्होंने बताया कि जीका वायरस से संक्रमित गर्भवती महिला से उसके भ्रूण तक को संक्रमण होने का खतरा रहता है। उन्होंने बताया कि जीका के लक्षण सिर दर्द, बैचेनी, हल्का बुखार, शरीर पर चकते पड़ना, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द तथा आंखों में जलन और लाल रहना है। जीका से बचाव के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि जितना हो सके आराम करे, दरवाजे खिड़कियां बंद रखे, मच्छर दानी का प्रयोग करे, पानी जमा नही होने दें, शरीर को पूरे ढकने वाले कपड़े पहने, मच्छरों को भगाने वाले उत्पादों का प्रयोग करे और गर्भवती महिलाएं जीका प्रभावित इलाके में जाने से बचे।

ब्यावर.अस्पताल में पोस्टरों से बताया जीका वायरस से बचाव के उपाय।

News Source

Related posts

50% Off on Arsh Fashions Beawar

Rakesh Jain

असु चंड मेले पर गूंजा आयोलाल-झूलेलाल

Beawar Plus

विद्यार्थियों की खर्ची पर सरकार की नजर

Beawar Plus