A to E Beawar News Latest

अब ऑनलाइन आवेदन करने पर भी मिलेंगे बिजली कनेक्शन

अजमेर विद्युत वितरण निगम ने उपभोक्ताओं के लिए नई सुविधा शुरू की है। अब किसी भी श्रेणी में विद्युत कनेक्शन प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। अजमेर डिस्कॉम के सभी जिलों के लोग अब अपने मकान, दुकान व फैक्ट्री में बिजली कनेक्शन के लिए घर बैठे ऑनलाइन तरीके से आवेदन कर सकेंगे। निगम की ओर से जारी न्यू कनेक्शन माॅड्यूल के तहत अब ऑनलाइन आवेदन की सुविधा शुरू की गई है। पूर्व में ऑनलाइन आवेदन की सुविधा केवल घरेलू विद्युत कनेक्शन चाहने वाले आवेदकों के लिए ही उपलब्ध थी। जिसे अपग्रेड कर अब समस्त श्रेणी में विद्युत कनेक्शन ऑनलाइन प्राप्त किए जा सकेंगे। 

निगम की ओर से शुरू की गई नई सुविधा के तहत अब विद्युत कनेक्शन प्राप्त करने के लिए आवेदक को वेब सेल्फ सर्विस के तहत http:/energy.rajasthan.gov.in/avvnl वेबसाइट पर जाकर जरुरी दस्तावेज, आई प्रूफ सहित अन्य जरुरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे। 

न्यू कनेक्शन सिस्टम के तहत किसी भी श्रेणी के आवेदक से नए कनेक्शन के लिए ऑनलाइन आवेदन के बाद नए कनेक्शन के लिए डिमांड नोट भी ऑनलाइन ही जारी होगा। डिमांड नोट जारी होने के बाद आवेदक के मोबाइल पर मैसेज प्राप्त होगा। जिसके बाद आवेदक ऑनलाइन ही डिमांड नोट भी जमा करा सकेगा। इसके साथ ही विद्युत कनेक्शन के लिए आवेदन करने के बाद आवेदक ऑनलाइन ही अपने आवेदन को ट्रैक कर सकेगा।

निगम की ओर से एक करोड़ और उससे अधिक राशि का निवेश करने वाले औद्योगिक श्रेणी के नए कनेक्शन के इच्छुक आवेदक सिंगल विंडाे क्लीयरेंस सिस्टम के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए इन आवेदकों को अलग से पोर्टल पर लिंक उपलब्ध कराया गया है। इस सिस्टम के माध्यम से आवेदन करने वाले आवेदकों की प्राथमिकता अन्य माध्यमों से आवेदन करने वाले आवेदकों की तुलना में अधिभावी रहेगी व अलग से बनाई जाएगी। 

News Source

Related posts

Krishna Kids Wear Beawar

Rakesh Jain

Plot cum House for Sale in Beawar

Rakesh Jain

S Kautilya Coaching Classes Beawar

Rakesh Jain