A to E Beawar News Latest

सबको हैं अनुमति, एक भी नहीं अवैध?

शहर में हो रहे निर्माण को लेकर आ रही शिकायतों के बाद नगर परिषद प्रशासन ने पड़ताल शुरु की तो पता चला कि इनमें से अधिकांश को परिषद ने अनुमति दे रखी है। यह अनुमति पूर्व में दी गई। जबकि शिकायतों वाले अधिकांश निर्माण नियमों के अनुरुप नहीं बन रहे है। नगर परिषद प्रशासन ने अब इन मामलों को लेकर फाइलों के बारे में जानकारी मांगी है। शहर में करीब बीस से अधिक निर्माण के नियम विरुद्ध निर्माण किए जाने की शिकायतें पार्षदों व अन्य लोगों ने नगर परिषद प्रशासन को की। इसके बाद नगर परिषद प्रशासन ने संबंधित शाखा से इस संबंध में जानकारी ली तो प्रारम्भिक तौर पर सामने आया है कि जिन अवैध निर्माण की शिकायतें की जा रही है। उनको अनुमति दी गई है। निर्माण अनुमति के अनुरुप निर्माण हो रहा है या नहीं इसकी जांच करने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। आवासीय अनुमति, व्यावसायिक निर्माणअवैध निर्माण को लेकर आई शिकायतों की जांच की तो पता चला कि आवासीय निर्माण की स्वीकृति ली गई। वहां पर व्यावसायिक निर्माण किया जा रहा है। ऐसे निर्माण वालों को नगर परिषद प्रशासन नोटिस देने की तैयारी कर रहे है।

News Source

Related posts

Manpasand Emporium

Beawar Plus

शार्प कंटेनर में होगा बायोवेस्ट निस्तारण

Beawar Plus

The Adhyayan Pre School

Rakesh Jain