A to E Beawar News Latest

बीसलपुर बांध का पानी अन्य जिले को देने का विरोध

बीसलपुर बांध का पानी अन्य जिले को देने का विरोध

युवा कांग्रेस नेता वाजिद खान चीता ने बीसलपुर बांध से अन्य जिलों को पानी देने का विरोध जताया गया। चीता ने बताया कि अजमेर जिले के लिए बनाए गए बीसलपुर बांध के पानी को अन्य जिले में देने के कारण ना सिर्फ औद्योगिक इकाइयां संकट के दौर से गुजर रही है बल्कि पूरे अजमेर जिले में पेयजल की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। औद्योगिक इकाइयों के आर्थिक मंदी के दौर से गुजरने के कारण बेरोजगारी बढ़ी है और मगरे के युवा परिवार समेत पलायन करने को मजबूर है। शुक्रवार को ग्रामीण क्षेत्र में एक कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश रोडवेज कर्मियों की हड़ताल के चलते बेपटरी है तो वहीं जयपुर में शिक्षकों पर लाठीचार्ज कुप्रबंधन का नतीजा है। उन्होंने प्रदेश में मुख्यमंत्री द्वारा निकाली जा रही गौरव यात्रा पर भी आश्चर्य जताते हुए कहा कि एक और समूचा प्रदेश हड़ताल से थमा पड़ा है ऐसे में किस बात की गौरव यात्रा। उन्होंने प्रधानमंत्री की सभा के नाम पर की जा रही करोड़ों की बर्बादी पर भी आश्चर्य जताया।

News Source

Related posts

Sethiya Brothers Beawar

Rakesh Jain

Prem Electronics

Beawar Plus

Sanskriti Butik Beawar

Rakesh Jain