A to E Beawar News Latest

मनमोहक प्रस्तुतियां दी

वद्र्धमान कन्या महाविद्यालय में मंगलवार को पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारम्भ दीप प्रज्ज्वलन से किया गया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ आर. सी. लोढा ने महाविद्यालय में आगामी सत्र में प्रारम्भ होने वाले कौशल आधारित पाठयक्रमों डिजाइनिंग, मेकअप आर्टस्टि आदि की जानकारी दी । मंत्री डॉ. नरेन्द्र पारख ने कहा कि जीवन में अनुशासन एवं अच्छा श्रोता बनने से जीवन का विकास होता है । स्वयं को पहचानना ही हमारे जीवन की कसौटी है, समारोह अध्यक्ष जवंरीलाल शिशोदिया ने भी विचार रखे। छात्राओं ने मनमोहक रंगारंग प्रस्तुतिया दी। इसमें सौन्दर्य, रेम्प वॉक, प्रश्नोतरी प्रतियोगिता, मानसिक एवं बौद्धिक परीक्षण के माध्यम से सर्वश्रेष्ठ छात्रा पूजा कांजानी रही। प्रथम रनर-अप राधा शर्मा, द्वितीय रनर अप अंजली नाहर रही । कार्यक्रम निर्णायक की भूमिका डॉ. सौम्या सिंह एवं श्रीमती रानू बुरड़ ने निभायी । इस अवसर पर सम्पतराज जी छल्लाणी, शांतिलाल नाबरिया सहमंत्री गौतमचन्द गौखरू , रमेश चन्द मेड़तवाल उपस्थित थे । कार्यक्रम संयोजिका दीप्ति माहेश्वरी ने बताया कि इस अवसर पर छात्राओं को खेलकूद साहित्यिक, सांस्कृतिक तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत् द्वितीय व तृतीय स्थान के पुरस्कारों का वितरण भी किया गया । मंच संचालन निधि पंवार ने किया। इसी प्रकार कनक कॉलेज ऑफ एज्युकेशन में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें स्कू  ल प्रबंधिका लक्ष्मी गोलिया ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। छात्राओं ने विविध प्रस्तुतियां दी।

News Source

Related posts

कंगन ज्वैलर्स Beawar

Rakesh Jain

आधार कार्ड में नाम- जन्म तिथि एक बार बदली जा सकेगी, नियमों में राहत

Beawar Plus

55 किलो से अधिक प्रतिबंधित पॉलीथिन बैग्स जब्त

Beawar Plus