A to E Beawar News Latest

उपाध्यक्ष व संयुक्त सचिव पद पर 3-3 प्रत्याशी मैदान में

छात्र संघ चुनाव के तहत स्थानीय संजीवनी महाविद्यालय में शुक्रवार को नामांकन की अंतिम सूची जारी करने के बाद उपाध्यक्ष व संयुक्त सचिव पद के लिए होने वाले चुनावों में 3-3 प्रत्याशी चुनाव मैदान में डटे हुए हैं। प्राचार्य डॉ. सौरभ व्यास ने बताया कि उपाध्यक्ष पद पर अनिल जांगिड़, देशराज जाट व वीरभान गुर्जर एवं संयुक्त सचिव पद पर किशन जाट, मोहन बैरवा व सुरेखा भूरेटा प्रत्याशी के रूप में डटे हुए हैं। इसी प्रकार कक्षा प्रतिनिधि में अंकित मेवाड़ा, अर्चना गौड़ व ज्योति ओझा के नाम अंतिम सूची में रहे है। जबकि कक्षा प्रतिनिधि के रूप में सिमरन बानो, कविता शर्मा, कोमल मेवाड़ा व राजू गुर्जर निर्विरोध निर्वाचित हुए है। 27 अगस्त को मतदान व 28 अगस्त को मतगणना होगी।

News Source

Related posts

ब्यावर को जिला नहीं बनाने पर शहर को बंद कराएगी कांग्रेस

Beawar Plus

फार्म भरने का आज अंतिम दिन

Beawar Plus

बिना उपयोग किए ही, बन गए अनुपयोगी

Beawar Plus