A to E Beawar News Latest

गुरु वंदन, छात्र अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित

गुरु वंदन, छात्र अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित

भारत विकास परिषद शाखा बांदनवाड़ा द्वारा सोमवार को ग्राम देवरिया में आयोजित गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संरक्षक विश्वदेव कुमावत ने कहा भारत विकास परिषद का मुख्य उद्देश्य व्यक्तियों में भारतीय संस्कृति के बारे में विस्तारपूर्वक व्याख्या कर उनको भारतीय संस्कृति के असली मूल्यों से अवगत कराना है तथा भारत विकास परिषद ऐसी संस्था है जो कि अपने जीवन में उन संस्कारों को शामिल करने के लिए निस्वार्थ भावना से सेवा के माध्यम से कार्यक्रम आयोजित करता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे शाखा अध्यक्ष महादेव चौधरी ने गुरु की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए गुरुवंदन और छात्र अभिनंदन कार्यक्रम के मूल उद्देश्य को छात्रों के समक्ष रखा।कार्यक्रम में भारत विकास परिषद शाखा के स्थानीय अध्यक्ष महादेव चौधरी, किशन गोपाल परिहार, प्रीतम पीपाड़ा, सचिव प्रिंस लोढ़ा, विश्वदेव कुमावत,पवन धुमश आदि मौजूद थे। उपस्थित अतिथियों का प्राचार्य ने स्वागत किया। 

News Source

Related posts

रविवार को हुईं रोडवेज की 110 बसें रवाना

Rakesh Jain

Baba Acupressure Beawar

Rakesh Jain

पानी के भराव की परेशानी हो दूर

Beawar Plus