A to E Beawar News Latest

बढाएं काउन्टर, ताकि नहीं लगे कतार

राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय में हो रही कतार की परेशानी से निजात दिलाने के लिए काउटर बढ़ाने की मंाग की है। नरेन्द्र मोदी मंच के कार्यकर्ताओं ने इसके लिए प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. महेन्द्र कुमार जैन को ज्ञापन सौंपा। राजस्थान पत्रिका ने 9 मार्च के अंक में नहीं मिट रहा कतार में इंतजार का दर्द शीर्षक से खबर प्रकाशित कर जानकारी दी कि राजकीय अमृतकौर अस्पताल में पर्ची के लिए लबी कतार, बाद में चिकित्सक के पास परामर्श एवं अंत में दवा लेने व विभिन्न प्रकार की जांच के लिए कतार में इंतजार करना पड़ता है। यह कतार की परेशानी लबे समय से है लेकिन अस्पताल प्रशासन कोई स्थाई समाधान नहीं ढूंढ पा रहा है। खबर प्रकाशन के बाद मंच के नगर अध्यक्ष प्रमोद शर्मा, जिलाध्यक्ष नन्दू कोठारी, प्रांत उपाध्यक्ष रावत विक्रान्तसिंह, प्रान्त अध्यक्ष सज्जनसिंह चौहान, नगर महामंत्री गौतम कुमट, महिला शाखा अध्यक्ष मंजू गहलोत आदि हाथों पर काली पट्टी बांधकर अस्पताल पहुंचे और पीएमओ से काउन्टर बढाऩे की मंाग की। पीएमओ ने उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया।

News Source

Related posts

सभापति कक्ष अपशकुनी इसलिए उपसभापति कक्ष में संभाला सभापति ने कार्यभार

Beawar Plus

280 तकनीकी कर्मचारियों व अधिकारियों को मिले लाइव लाइन डिटेक्टर टेस्टर

Rakesh Jain

विधायक ने किया स्कूल का निरीक्षण

Beawar Plus