A to E Beawar News Latest

नेत्रदान कर दो को दी आँखों की रोशनी

न्यू कॉलोनी,देलवाडा रोड निवासी नीता देवी गोलानी [ 60 ] की अचानक तबियत खराब हो गई और कुछ हिदेर में उनकी मौत हो गई थी। सुचना पाकर सिंधी समाज के अध्यक्ष टेउराम मंगलानी ने दृस्टि सेवा संस्थान के अध्यक्ष एसएन शर्मा को सूचित करते हुए बुला लिया। दोनों ने संयुक्त रूप से इनके पारिवारिक सदस्य सुनीत गोलानी और उनके पुत्र जितेंद्र कुमार गोलानी, मोहित गोलानी और सभी परिवार जनो  को नेत्रदान हेतु प्रेरित किया। सहमति मिलते ही अजमेर से आई बैंक सोसायटी को बुलवा लिया। टीम के डॉक्टर भरत शर्मा ने कॉर्निया उत्सर्जित किया किया और पारिवारिक जनों ने अपने हाथों से पुन: डॉक्टर और टीम को सौप दिया। नेत्रदान के इस कार्यक्रम में पुत्री पूनम गोलानी,अनूप रामचंदानी,सुजीतगोलानी,पौत्र दिव्यांश,पोत्री दिव्या,अशोक गोलानी,ताराचंद गोलानी,गोरधनदास,मूलचंद,सुंदरदास गोलानी आदि मौजूद थे। संस्थान द्वारा इन परिस्थितियों में भी संयम रखकर नेत्रदान करवाने वाले परिवार को आभार व्यक्त करते हुए और उनकी प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के कार्य से हर समाज को प्रेरणामयी संदेश मिलता है।

News Source

Related posts

अब 15 दिन नहीं कर सकेंगे शटल में यात्रा

Beawar Plus

Jai Ganesh Fresh Fruit Counter Beawar

Rakesh Jain

9 व 11वीं के प्रश्न पत्रों का वितरण आज

Beawar Plus