A to E Beawar News Latest

महिला मतदाता जागरुकता मेले की तैयारियों के लिए दिए निर्देश

महिला मतदाता जागरुकता मेले की तैयारियों के लिए दिए निर्देश

स्वीप जिला परिषद अजमेर के तत्वाधान मे प्रस्तावित महिला मतदाता जागरुकता मेले के तैयारी के लिए बैठक का आयोजन ऑफिसर्स मीटिंग हॉल उपखंड कार्यालय में किया गया। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी (एसडीएम) सुरेश चौधरी ने बताया कि बैठक की अध्यक्षता अरूण गर्ग, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद अजमेर ने की।

उन्होंने मेले को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। इस बैठक महिला एवं बाल विकास अजमेर की डीडी डॉ. अनुपमा टेलर, नगर परिषद आयुक्त सुखराम खोखर, तहसीलदार मूलचंद मीणा, ब्यावर विधानसभा क्षेत्र के स्वीप प्रभारी एवं विकास अधिकारी हिंगलाज दान चारण एवं पीसांगन, भिनाय, मसूदा के विकास अधिकारी, सीबीईओ महिला एवं बाल विकास के अधिकारी , परिवहन अधिकारी ब्यावर, पुलिस विभाग के पदाधिकारी, एएलएमटी स्वीप प्रकोष्ठ के अधिकारी तथा अन्य विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। प्रस्तावित मेला स्थल राजकीय सनातन धर्म महाविद्यालय ब्यावर के मैदान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्थानीय कॉलेज के प्राचार्य पुखराज देपाल भी उपस्थित थे।

News Source

Related posts

भाजपा को 38, कांग्रेस को 21 मत मिले जबकि एक मत हो गया निरस्त, उपसभापति पद पर कांग्रेस की सरस्वती शर्मा को मिली पराजय

Beawar Plus

आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करें अधिकारी

Beawar Plus

बढ़ता गया शहर थमता गया विकास

Beawar Plus