A to E Beawar News Latest

अस्पताल परिसर में लगाए 51 छायादार पौधे

प्रदेश में मानसून की पहली बारिश के बाद विभिन्न विभागों को हरा भरा करने की कवायद शुरू कर दी गई है। इसी के तहत गुरुवार को राजकीय अमृतकौर अस्पताल में भी पौधा रोपण किया गया। पीएमओ डॉ. दिलीप जैन की अध्यक्षता में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम के तहत मदर एंड चाइल्ड विंग के मदर मिल्क बैंक परिसर समेत अन्य स्थानों पर 51 छायादार पौधे लगाए गए। उपस्थित अस्पताल कर्मचारियों ने पौधों के संरक्षण व संवर्धन का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. दिलीप चौधरी, डिप्टी कंट्रोलर मुकेश अग्रवाल, नर्सिंग अधीक्षक सीपी शर्मा, मैटर्न चंद्रवीर सिंह अखावत, धरमवीर सिंह नर्स प्रथम तथा मदर मिल्क स्टाफ सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे |

News Source

Related posts

Jain Radios Beawar

Rakesh Jain

Mahadev Agencies Beawar

Rakesh Jain

VKworld G1 4G Smartphone -5.5 inch Android 5.1 MTK6753 64bit Octa Core 3GB RAM 8MP + 13MP Camera 5000mAh

Rakesh Jain