A to E Beawar News Latest

बच्चों ने गणगौर महोत्सव में दी रंगारंग प्रस्तुति

बिजयनगर रोड स्थित बीएल सोनी इंग्लिश मीडियम स्कूल में गणगौर महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अतिथि पार्षद ईश्वर तंवर, राधेश्याम प्रजापति ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने ईसर-गणगौर का रूप धरा और ईसर-गणगौर की प्रतिमा का फूलों से आकर्षक शृंगार कर सुंदर झांकी सजाई। बच्चों ने गणगौर पर्व पर आधारित गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया। निदेशक इंदिरा सोनी ने गणगौर पर्व पर प्रकाश डालते हुए संबोधित किया। इस मौके पर साक्षी पंखुड़ी जावा प्रथम, योगिता दिलखुश भट्ट द्वितीय स्थान पर रहे। योगिता, निकिता, खुशबू, वर्षा लालवानी, दीपक, हनी सिंह, तनीष आदि ने भी सुंदर वेशभूषा में प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में संस्था प्रधान प्रियंका जैन, गिरीश सोनी, पायल सोनी, भूमि गुर्जर, पुष्पेंद्र जांगिड़, दक्ष सोनी, सानिया जावा, योगिता, राघव सोनी, अनुष्का, कीर्ति आदि भी उपस्थित थी। 

News Source

Related posts

Shree Arihant Computer & Mobiles at Beawar

Rakesh Jain

श्रीसीमेंट को लागत प्रबंधन के लिए मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

Beawar Plus

सरकारी विभागों में बकाया बिलों की वसूली के लिए अिधशाषी अभियंता काे किया पाबंद

Beawar Plus