A to E Beawar News Latest

आठवीं बोर्ड में सरकारी स्कूलों की लाडो अव्वल

प्रतिभा किसी परिचय की मोहताज नहीं होती है, यह कर दिखाया है सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली लाडो ने। इंग्लिश मीडियम निजी स्कूलों के बढ़ते चलन के बीच मांगलियावास परिक्षेत्र की सरकारी स्कूलों में पढ़ रही लाडो ने आठवीं बोर्ड के परीक्षा परिणाम में अव्वल स्थान प्राप्त कर अपने अपने गांव का नाम रोशन किया है। मांगलियावास परिक्षेत्र में सराधना मे बालिका स्कूल से शिवानी पुत्री हनुमान सिंह खोजा, लीडी बालिका विद्यालय से महिमा पुत्री देवी लाल रेगर, मांगलियावास बालिका स्कूल से हर्षिता पुत्री अशोक वैष्णव ने बाजी मारी है। तीनों छात्राओं ने आठवीं बोर्ड में ए प्लस ग्रेड हासिल कर अपने अपने गांव का नाम रोशन किया है। वहीं मांगलियावास स्थित कृष्णा केशव पब्लिक स्कूल की छात्रा सानवी पुत्री प्रवीण चौधरी, अर्पिता पुत्री नेमीचंद सारस्वत कुणाल पुत्र दिनेश सारस्वत ने भी ए प्लस ग्रेड प्राप्त कर मांगलियावास का नाम रोशन किया है। सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत छात्राओं के निजी स्कूलों की वनस्पत ए ग्रेड प्लस हासिल करने पर सरपंच सीमा चौधरी, वार्ड पंच मुन्नालाल जाखड़ समेत जनप्रतिनिधियों ने शाला प्रशासन को बधाई देकर उनके प्रयासों की सराहना की। 

News Source

Related posts

हाईटेक हुई शहर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, कई योजनाओं की जानकारी कार्यकर्ताओं को देनी होगी ऑनलाइन

Beawar Plus

फोर-लेन प्रोजेक्ट अधर में छोड़ने पर कंपनी को टू-लेन टोल भी छोड़ना होगा

Beawar Plus

अवकाश के बावजूद चले स्कूल, दौड़ते रहे टेम्पो

Beawar Plus