A to E Beawar News Latest

जलदाय विभाग ने दिखाई सख्ती, 36 बूस्टर जब्त

गर्मी के मौसम में बूस्टर चलाकर पेयजल संकट से जूझते लाेगाें की समस्या बढ़ा रहे लाेगाें पर साेमवार काे कार्रवाई करते हुए जलदाय विभाग ने 36 बूस्टर जब्त किए। 

सहायक अभियंता कैलाश मील ने बताया कि प्रातः 8 बजे से जलदाय विभाग ने माेहल्लों में छापामार कार्रवाई करते हुए 36 बूस्टर जब्त किए। जिसमे व्यापारी मोहल्ला, तेलीवाड़ा ,झुझालिया चौक, सदर बाजार, गणगौरी चौक, बस्सी मोहल्ला, नया बाजार ,अन्ना गणेश खेडा सहित कई मोहल्लों में छापामार कार्य करते हुए बूस्टर जप्त किए । कार्रवाई से सभी मोहल्लों में हड़कम्प मच गया और आनन फानन में घरों व दुकानों में लगे बूस्टर हटा लिये।

पानी सप्लाई के दौरान उपभोक्ता बड़े बड़े बूस्टर लगाकर पानी खींच लेते हैं कई घरों में पानी से वंचित रह जाते हैं और अंतिम छोर तक पानी नही पहुंच पाता है इसलिये पूर्व में उपभोक्ताओं को चेतावनी दे दी गई कि 8 जून से अभियान शुरू किया जाएगा। 

News Source

Related posts

Adarsh Tailors Beawar

Rakesh Jain

रिटेलरों को 15 दिन की ट्रेनिंग लेने के बाद मिलेगा उर्वरक बेचने का लाइसेंस

Beawar Plus

उपखंड अधिकारी का किया स्वागत ब्यावर| राष्ट्रीय शोषित परिषद

Beawar Plus