A to E Beawar News Latest

तेजा क्रिकेट ट्रॉफी में लामाना बनी चैंपियन

जेठाना में नवयुवक मंडल के सौजन्य से आयोजित वीर तेजा क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में लामाना ने नागेलाव को 8 विकेट से शिकस्त देकर खिताब जीत लिया है। पुरस्कार वितरण समारोह में विजेता तथा उपविजेता टीमों को नकद पारितोषिक प्रदान किया गया। प्रतियोगिता के आयोजक देवेंद्र गुर्जर व राहुल आचार्य ने बताया कि फाइनल मुकाबले में नागेलाव ने पहले खेलते हुए गोपाल के 30 रनों की मदद से 12 ओवर में 74 रनों का लक्ष्य खड़ा किया जिसे लामाना टीम ने लालचंद के 35 रनों की बदौलत 8 विकेट खोकर विजय लक्ष्य हासिल कर लिया। लालचंद ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 35 रन तथा 3 विकेट लेने पर उसे मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। इससे पूर्व प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबलों में लामाना ने सराधना तथा नागेलाव से जेठाना को शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश किया। पुरस्कार वितरण समारोह में पूर्व पीसांगन प्रधान दिलीप पचार, डेयरी अध्यक्ष हरि धायल, डेयरी सचिव हनुमान गुर्जर, भामाशाह शैलेंद्र जांगिड़ के हाथों विजेता लामाना टीम तथा उपविजेता नागेलाव टीम को नकद पारितोषिक दिया गया। लामाना टीम के लालचंद को मैन ऑफ द सीरीज पुरस्कार दिया गया। पुरस्कार वितरण समारोह में लक्ष्मण चौधरी, अभिषेक आचार्य, मनीष, दीपक, जितेंद्र गैणा समेत क्रिकेट प्रेमी मौजूद थे। 

News Source

Related posts

Khatushyam chat Bhandar Beawar

Rakesh Jain

गीत/कोरोना वायरस by RamPrasad ji Kumawat – Dainik Nirantar Beawar

Rakesh Jain

अपनी दुकानों को 30 की बजाय 99 साल तक लीज पर दे सकेगी परिषद, लेकिन कार्रवाई के लिए 15 दिन भी मुश्किल से मिलेंगे

Beawar Plus