A to E Beawar News Latest

प्रथम वर्ष में ऑनलाइन आवेदन का अंतिम दिन आज

गोविंदसिंह गुर्जर राजकीय महाविद्यालय में प्रथम वर्ष कला, वाणिज्य और विज्ञान वर्ग गणित एवं जीवविज्ञान में ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून है। प्राचार्या अनुराधा शर्मा ने बताया कि 18 जून को अंतिम वरीयता और प्रतीक्षा सूची का प्रकाशन होगा। नोडल अधिकारी अतुल अग्रवाल के अनुसार 24 जून तक मूल प्रमाण पत्रों की जांच और 25 जून तक ऑनलाइन फीस ई-मित्र पर जमा करानी होगी। 26 जून को विद्यार्थियों की प्रथम प्रवेशित सूची जारी कर दी जाएगी। प्राचार्या शर्मा के अनुसार द्वितीय और तृतीय वर्ष के कला, वाणिज्य और विज्ञान वर्ग के विद्यार्थियों की नवीनीकरण प्रक्रिया भी साथ ही चल रही है। सामान्य वर्ग के छात्रों को आय प्रमाण पत्र और ओबीसी व एसबीसी वर्ग के छात्रों को जाति प्रमाण-पत्र 15 जून तक जमा कराने है तथा फीस 26 जून तक ई-मित्र पर ऑनलाइन जमा करवानी होगी।

News Source

Related posts

Perfect Scissor Beawar

Rakesh Jain

Test

Rakesh Jain

पंचायतराज चुनावों के लिए टीम पहुंची आज से पंच-सरपंच के नामांकन

Beawar Plus