Beawar News

मोहन सिंह स्वदेशी जागरण के संयोजक नियुक्त

ब्यावर| स्वदेशीजागरण मंच तहसील की बुधवार को आशापुरा माता मंदिर परिसर में बैठक आयोजित हुई। जहां बैठक में माेहन सिंह चौहान को संयोजक सहसंयोजक के पद पर सुरेश फुलवारी को नियुक्त किया गया। अखिल भारतीय संगठक कश्मीरी लाल ने बताया कि स्वदेशी जागरण मंच संपूर्ण भारत में चीन के विरोध में राष्ट्रीय अभियान चला रहा है। इस अभियान में जुडऩे वाले सभी भारतीयों के माध्यम से चीन निर्मित सामान का बहिष्कार करने स्वदेशी उद्योगों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारतीय उत्पादों को खरीद आर्थिक उन्नति में सहभागी की जा रही है। मंच की ओर से गुरूवार को उपखण्ड अधिकारी को सुबह 11 बजे ज्ञापन सौंपने का निर्णय किया गया है। बैठक में विभाग प्रमुख कॉलेज शिक्षा जॉइन डायरेक्टर अरुण कुमार अरोड़ा, जिला संयोजक दिलिप चौहान, सरदार सिंह चौहान, पूनमचंद वर्मा, नेमीचंद यादव, पदमचंद जैन, राजेन्द्र कुर्डिया, राकेश महेश्वरी, टीकमसिंह चौहान, मनीष जनागल, सोहन सिंह चौहान, बलराज सिंह राठौड़, गिरीराज खटीक, हेमराज नागौरा, आबिद हुसैन, मुरली मनोहर, दिलीप सिंह, मुकेश खींची, किशोर तंवर, रमेश नोगिया, नरेन्द्र फुलवारी, अजयकुल श्रेष्ठ आदि उपस्थित थे।

News Source

Related posts

हरेक ग्राम पंचायत में होंगें सीनियर सैकंडरी स्कूल

Beawar Plus

बढाएं काउन्टर, ताकि नहीं लगे कतार

Beawar Plus

अब भामाशाह की मदद से हाेगा राेडवेज बस स्टैंड का कायाकल्प

Beawar Plus