A to E Beawar News Latest

3 माह में 4 हजार घरों पर पहुंचाए लाइसेंस व आरसी

राजस्थान परिवहन निगम व डाक विभाग के बीच हुए अनुबंध के बाद आमजन को लाभ प्राप्त होना शुरू हो चुका है। इसी का नतीजा है कि वाहन चालकों को अब आरसी व लाइसेंस लेने के लिए परिवहन कार्यालय में चक्कर काटने से निजात मिल गई है। अगस्त माह से ड्राइविंग लाइसेंस व आरसी (पंजीयन प्रमाण पत्र) को स्पीड पोस्ट से वाहन चालक के घर पहुंचाने की योजना के तहत अब तक 4 हजार से अधिक पहुंचाई जा चुकी है। परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि योजना के मुताबिक डाक विभाग का कर्मचारी विशेष प्रकार के लिफाफे में ड्राइविंग लाइसेंस व आरसी डालकर संबंधित वाहन चालक को सौंप रहे है। योजना के शुरू होने से पहले तक ड्राइविंग लाइसेंस व पंजीयन प्रमाण पत्र प्राप्त करने आवेदक को स्वंय आना पड़ता था, जिससे उसके समय के साथ आर्थिक नुकसान भी होता था। इसी समस्या को देखते हुए मुख्यालय ने यह निर्णय किया कि अब ड्राइविंग लाइसेंस व आरसी स्पीड पोस्ट से भेजे जाएंगें, जिसको लेकर डाक विभाग से अनुबंध किया है। इसके लिए बीएनपीएल कोर्ड लिफाफे पर अंकित किए जा रहे है। तीन माह पहले शुरू हुई योजना के तहत अब तक परिवहन कार्यालय से 4 हजार 285 आरसी व लाइसेंस स्पीड पोस्ट के माध्यम से वाहन चालकों के घर पहुंचाई जा चुकी है। कार्यालय की ओर से अगस्त से अक्टूबर माह तक 1 हजार 961 आरसी(पंजीयन प्रमाण पत्र) व 2 हजार 324 ड्राइविंग लाइसेंस स्पीड पोस्ट से भेजे गए है।

आरसी व लाइसेंस की वाहन मालिक देख सकता है लोकेशन : विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस योजना में एक लाभ यह भी है कि कार्यालय की ओर से लाइसेंस या आरसी जब वाहन चालक को भेजी जाती है, तो उस समय वाहन चालक के फोन पर मैसेज भी जाता है। जिससे वाहन चालक को यह ज्ञात हो जाता है कि मेरा लाइसेंस या आरसी परिवहन कार्यालय से रवाना हो चुका है। ऐसे में वाहन चालक मोबाइल पर आए नम्बर के माध्यम से अपने लाइसेंस या आरसी की लोकेशन तक चेक कर सकता है।

News Source

Related posts

Nirmal Architect & Interior Designer Beawar

Rakesh Jain

अहमदाबाद से श्रीनगर तक निकलने वाली संवाद यात्रा पहुंची ब्यावर

Beawar Plus

Vaibhav garments

Beawar Plus