A to E Beawar News Latest

माइक्रोसॉफ्ट करेगी विद्यार्थियों को पारंगत

माइक्रोसॉफ्ट करेगी विद्यार्थियों को पारंगत

राजकीय महाविद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को अब कम्प्यूटर का प्रशिक्षण माइक्रोसॉफ्ट कंपनी द्वारा निःशुल्क दिया जाएगा। कॉलेज आयुक्तालय व कंपनी के बीच हाल ही में एमओयू हुआ है। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि हालांकि प्रथम चरण में दो महाविद्यालयों के 400 विद्यार्थियों को इस योजना का लाभ दिया जाएगा। योजना सफल होने पर भविष्य में अन्य महाविद्यालयों में लागू की जा सकेंगी। योजना के तहत प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद विद्यार्थी किसी भी निजी कंपनी व कार्यालयों में कम्प्यूटर कोर्स का प्रमाणपत्र दिखाकर रोजगार प्राप्त कर सकेंगे। छात्रों को कम्प्यूटर से जुड़े एक्सल पावर पाइंट वर्ड सहित बेसिक जानकारी दी जाएगी, इसके बाद प्रमाणपत्र दिया जाएगा जिसे छात्र कहीं भी दिखा सकेंगे।

इन महाविद्यालयों में होगी योजना लागू : राजकीय महाविद्यालयों मे प्रथम चरण मे पीजी महाविद्यालय व कन्या महाविद्यालय मे शुरू की गई है। पीजी महाविद्यालय मे 300 व राजकीय कन्या महाविद्यालय की 100 विद्यार्थियों को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रथम बैच में 25-25 विद्यार्थियों के बैच बनाए जाएंगे। वही प्रतिदिन आठ घंटे की थ्योरी होगी व इसके बाद प्रैक्टिकल करवाया जाएगा।

इसमे कंप्यूटर से जुड़े एमएसऑफिस, एक्सल, पावर पॉइंट, एमएस वर्ड, हिंदी व इंग्लिश टाइप आदि मे दक्ष किया जाएगा। ताकि छात्र कहीं भी साक्षात्कार देने जाएं तो कम्प्यूटर से जुड़े प्रश्नों का जवाब दे सके तथा दफ्तरों में कम्प्यूटर पर किए जाने वाले सभी कार्यो में दक्ष हो सके। ताकि आगे जाकर विद्यार्थियों को कम्प्यूटर से किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

योजना का उद्देश्य: एसडी कॉलोज के व्याख्याताअेां ने बताया कि प्रथम चरण मे जिले के दो कॉलेज का जरूर चयन हुआ है, लेकिन योजना के सफल होने पर मुख्यालय की ओर से शहर के राजकीय महाविद्यालय मे इस योजना का लाभ विद्यार्थियों को मिलेगा। इस योजना को शुरू करने का मुख्य उदेश्य कॉलेजों में अध्ययनरत विद्यार्थियों में तकनीकी क्षमता विकसित करने के लिए कंपनी के साथ एमओयू किया गया है। निःशुल्क प्रशिक्षण से संबंधित कोर्स के कंपनी के व्यक्ति ही प्रशिक्षण देने के लिए आएंगे, इसके लिए कम्प्यूटर महाविद्यालयों को उपलब्ध कराने होंगे।

News Source

Related posts

एक मनोनीत पार्षद ने दूसरे पार्षद को सौंपा इस्तीफा!

Beawar Plus

मन पसीजा तो ले लिया संकल्प

Beawar Plus

जलशक्ति मंत्री ने कपड़े के थैलों का किया विमोचन

Beawar Plus