A to E Beawar News Latest

महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती वर्ष समारोह सप्ताह में होंगे विविध कार्यक्रम

महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष के अवसर पर आगामी 2 से 9 अक्टूबर तक गांधी सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान गांधीजी के सम्बन्ध में विविध कार्यों का आयोजन किया जाएगा।

उपखंड अधिकारी जसमीत सिंह संधू ने बताया कि 2 अक्टूबर को मिशन ग्राउंड से सुबह 7 बजे प्रभात फेरी निकाली जाएगी। इसमें समस्त विभागीय अधिकारी, जन प्रतिनिधि, नागरिक एवं कर्मचारी भाग लेंगे। इसके बाद सुबह 10 बजे से राजकीय पटेल उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रार्थना सभा तथा शान्ति समितियों की बैठक आयोजित होगी। रक्तदान शिविर का आयोजन राजकीय सनातन धर्म महाविद्यालय में सुबह 9 बजे से किया जाएगा।

जेल सम्वासियों के लिए उपकारागृह ब्यावर में दोपहर 2 बजे समाज सेवा के कार्यक्रम होंगे। राजकीय पटेल उच्च माध्यमिक विद्यालय के सभागार में भजन संध्या शाम 7 बजे आयोजित होगी। इस दिन सभी राजकीय कार्यालयों में सफाई कार्यक्रम के अंतर्गत सफाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि 3 अक्टूबर को महिला सशक्तिकरण दिवस, 4 अक्टूबर को स्वच्छता दिवस, 5 अक्टूबर को सामाजिक उत्थान दिवस सहित विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार आगामी 9 अक्टूबर तक खादी उत्सव आयोजित होंगे। इसमें चरखे चलाने का जीवंत प्रदर्शन तथा खादी प्रदर्शनी आयोजित होगी।
ब्यावर शहर जिला कांग्रेस सेवादल ब्यावर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद किया जाएगा। चांगगेट पर आयोजित कार्यक्रम में सेवादल के कार्यकर्ताओं समेत कई अन्य कांग्रेसी शामिल होंगे।

News Source

Related posts

Ganesh Steel Industries A Complete Range of Steel, Wooden and Plastic Furniture

Rakesh Jain

दैनिक भास्कर स्टूडेंट अचीवर्स अवार्ड समारोह आज

Beawar Plus

Beawar Computers

Rakesh Jain