A to E Beawar News Latest

मिनरल उद्यमियों का अनशन जारी

मिनरल उद्यमियों का अनशन जारी

ब्यावर लघु उद्योग संघ की ओर से राजस्थान से बाहर फेल्सपार लंप्स, दाने के निर्गमन पर रोक की मांग को लेकर लगातार छठे दिन भी शहर के सभी औद्योगिक क्षेत्रों में मिनरल उद्योग पूरी तरह से बंद रहे। इस दौरान लोडिंग-अनलोडिंग सहित संबंधित समस्त कार्य बंद रहे।

संघ की ओर से उपखंड अधिकारी कार्यालय के बाहर किए जा रहे क्रमिक अनशन के तीसरे दिन सुरेश खींचा, अरविंद मूथा, कमल श्रीश्रीमाल, आशुतोष माहेश्वरी, विकास यादव, विनोद सैन, नितेश यादव, तरुण माहेश्वरी, श्याम सिंहल, महेंद्र नाहर, योगेश शर्मा, लखन चौहान, लोकेश धूत अनशन पर बैठे। बुधवार को धरना स्थल पर राजस्थान सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर राज्य मंत्री मेघराज लोहिया ने उद्योगपतियों से मुलाकात कर उन्हें आश्वासन दिया। इस दौरान लघु उद्योग संघ सचिव दिनेश भूतड़ा ने राज्यमंत्री को ज्ञापन दिया व राजस्थान के उद्योगों को बचाने की मांग की। ब्यावर लघु उद्योग संघ की ओर से गुरुवार को 28 सितंबर को ब्यावर बंद की रूपरेखा तय करने के लिए बैठक का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान ‘ब्यावर बंद’ को शांति पूर्वक सफल बनाने के लिए सभी व्यापारिक संगठनों से समर्थन जुटाने व संपूर्ण व्यवस्थाओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा की जाएगी।

News Source

Related posts

मसूदा एसडीएम ने किया मनरेगा कार्यों का निरीक्षण

Beawar Plus

सेवा सप्ताह के तहत किया बेबी किट वितरण

Beawar Plus

दशक की सबसे अधिक खपत रही डीएपी व यूरिया की

Beawar Plus