A to E Beawar News Latest

अब ऑनलाइन जमा हो सकेगी डाकघर आरडी की मासिक किस्त

डाकघर की तमाम बचत योजनाओं में से आवर्ती जमा (आरडी) छोटे निवेशकों के बीच सबसे अधिक लोकप्रिय है। इसकी वजह निवेश करना सबसे आसान और दूसरी बचत योजनाओं के मुकाबले जमा पर ज्यादा ब्याज है। 

छोटे निवेशकों के बीच आरडी की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए हाल ही में डाकघर ने आरडी ग्राहकों को मासिक किस्त का भुगतान ऑनलाइन करने की सहूलियत दी है। डाकघर ने यह सुविधा इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी)के जरिये दी है। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए ग्राहकों को डाकघर में एक बार जाकर आरडी खाता से आईपीपीबी से लिंक (जोड़ना) करना होगा। इसके बाद आईपीपीबी खाते से ऑनलाइन या आईपीपीबी एप से आरडी की मासिक किस्त का भुगतान किया जा सकता है। डाक घर अधीक्षक आरएल बालोटिया ने बताया कि अजमेर खंड में इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक में 5 हजार 100 खाते खुल चुके हैं। जिनमें ब्यावर भी शामिल है और इन खातों में 13 लाख से अधिक जमा किए जा चुके हैं।

News Source

Related posts

Maharaja The School Beawar

Rakesh Jain

प्राइवेट स्कूलाें को लगाने पडेंगे सीसीटीवी कैमरे

Beawar Plus

Imported New Sricam SP012 720P H.264 Wifi IP Camera Wireless ONVIF Security

Rakesh Jain