A to E Beawar News Latest

मदर चाइल्ड विंग में पाइप लाइन से होगी ऑक्सीजन की सप्लाई

मदर चाइल्ड विंग में पाइप लाइन से होगी ऑक्सीजन की सप्लाई

राजकीय
अमृतकौर अस्पताल की मदर चाइल्ड विंग में
सिलेंडर से ऑक्सीजन समेत अन्य गैसों की
सप्लाई अब पाइप लाइन से होगी। पीपीपी मोड
पर कंपनी को इसका ठेका दिया गया है। गत
दिनों कंपनी ने सेंट्रलाइज ऑक्सीजन सिस्टम

में आ रही कमियों को दूर कर ऑक्सीजन
प्लांट शुरू कर दिया। हालांकि कंपनी
द्वारा सिर्फ लेबर डिपार्टमेंट में ही
सप्लाई शुरू की गई है, लेकिन जल्द ही
पीडियाट्रिक वार्ड में भी सेंट्रलाइज
ऑक्सीजन सिस्टम शुरू कर दिया जाएगा।
गौरतलब है कि प्रसव के दौरान कुपोषण, बर्थ
एस्पेक्शिया और दम घुटने से होने वाली
मौतों में कमी लाने के लिए अस्पतालों में
स्टाफ व संसाधनों को तत्काल पूरा करने
के निर्देश दिए थे। ऐसे में सेंट्रलाइज गैस
सिस्टम नवजातों, और प्रसूताओं के लिए
काफी फायदेमंद साबित होगी। इसके अलावा
सक्शन सिस्टम भी तैयार किया जाएगा।
एकेएच के हैल्थ मैनेजर सिद्धांत जोशी ने
बताया कि लेबर के ओटी व पोस्ट गायनिक
में सामान्य तौर पर ऑक्सीजन और
सक्शन गैस की ज्यादा जरूरत पड़ती है, लेकिन
सेंट्रल प्लांट शुरू हो जाने से कार्बन
डाई आक्साइड व अन्य गैसों की सप्लाई भी
की जा सकेगी। इसके लिए अभी तक सिलेंडर
लाकर रखना पडता था। गौरतलब है कि
राजकीय अमृतकौर अस्पताल की एमसीएच विंग में
निर्माणकारी एजेंसी एनआरएचएम द्वारा

सेंट्रलाइज ऑक्सीजन के लिए पाइप लाइन तो
बिछा दी गई लेकिन सप्लाई शुरू नहीं हो
सकी।

News Source

Related posts

संस्कृति की रक्षा के लिए संस्कारवान होना जरूरी

Beawar Plus

गांधी जयंती पर कांग्रेस कल से शुरू करेगी जनसंपर्क अभियान

Beawar Plus

महिला मतदाता जागरुकता मेले की तैयारियों के लिए दिए निर्देश

Beawar Plus