A to E Beawar News Latest

मदर मिल्क बैंक का टीम ने किया निरीक्षण

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के निर्देश पर शुक्रवार को तीन सदस्यीय टीम ने ब्यावर मदर चाइल्ड विंग में संचलित किए जा रहे मदर मिल्क बैंक का निरीक्षण किया। निरीक्षण के तहत टीम सदस्यों ने मदर मिल्क बैंक की व्यवस्थाओं को जांचा और आंकड़े एकत्रित किए। 

इस दौरान टीम ने पीएमओ डाॅ. एमके जैन के साथ विंग में अब तक जन्मे बच्चों सहित मिल्क डोनेट संबंधी आवश्यक जानकारी ली। टीम ने विंग में सालाना डिलिवरी, लड़के लड़कियों के जन्म आंकड़े, जन्मे बच्चों की स्वास्थ्य स्थिति, आवेदन सहित अन्य आवश्यक बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा कर आंकड़े प्राप्त किए। निरीक्षण के अंतर्गत टीम अधिकारी डाॅ प्रभाकर ने बताया कि निदेशालय के निर्देश पर प्रदेश भर में मिल्क बैंक का निरीक्षण किया जा रहा है। उक्त निरीक्षण की रिपोर्ट निदेशालय को भेजी जाएगी और कुछ अवधि पश्चात द्वितीय निरीक्षण भी किया जाएगा। निरीक्षण करने वाली टीम में डाॅ. सुनीता एस शान बाग, डाॅ. प्रभाकर बी कनाडे और डाॅ. कुमुथा जे. सम्मिलित थे। राज्य में संचालित सभी 19 सीएल एमसी केन्द्रों का मूल्यांकन किया जा रहा है जो दो चरणों में पूर्ण किया जाएगा। 

News Source

Related posts

श्री दुर्गा पूजा महोत्सव, अमरकुंज, अजमेर रोड़-2016

Rakesh Jain

चिकित्सा शिविर 21 को

Rakesh Jain

Ganpati Bakery & Fast Food Beawar

Rakesh Jain