A to E Beawar News Latest

अब 15 दिन नहीं कर सकेंगे शटल में यात्रा

बांगड़ ग्राम से अमरपुरा के बीच ट्रेक दोहरी करण का काम शुरु हो गए। इसके चलते आगामी दिनों मे ट्रेन सेवाएं बाधित रहेगी। शटल सेवा को फिलहाल बंद कर दिया गया है। दोहरीकरण के कार्य के दौरान जयपुर-अहमदाबाद व रानी खेत की सेवाए भी प्रभावित रहेगी। मंगलवार को दोहरीकरण के चलते ब्लॉक लिया गया। इस चलते करीब दो घंटे तक जोधपुर-इंदौर ट्रेन करीब दो घंटे तक स्टेशन पर खड़ी रही। इस दौरान यात्री परेशान होते रहे। बांगडग़्राम से ब्यावर, अमरपुरा व सेंदड़ा तक ट्रेक दोहरीकरण का काम शुरु हो गया। इस कार्य के चलते मंगलवार को ब्लॉक लिया गया। इस दौरान गुजरने वाली ट्रेन को स्टेशन पर खड़ा रखा गया। इस दौरान यात्री खासे परेशान रहे। करीब दो घंटे तक यात्री ब्लॉक खुलने का इंतजार करते रहे। इस दौरान प्लेटफार्म पर बैठकर इंतजार करते नजर आए। ट्रेक दोहरीकरण का काम आगामी २८ फरवरी तक चलेगा। तब तक काम करने के दौरान ब्लॉक लिया जाएगा। जयपुर-बांद्रा पहुंची देरी से…जयपुर-बांद्रा ट्रेन भी स्टेशन पर करीब तीन घंटे देरी से पहुंची। इस दौरान यहां पर ब्लॉक लेने के कारण ट्रेन खड़ी रही। इससे लम्बी दूरी वाले यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। छोटे बच्चे भी खासे परेशान नजर आए। स्टेशन पर चल रहे काम के बाद यहां पर सुविधाओं में इजाफा होगा। स्टेशन ए श्रेणी में शामिल होने के साथ अन्य सुविधाएं मिलने लगेगी।

News Source

Related posts

विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री का किया वितरण

Beawar Plus

मन पसीजा तो ले लिया संकल्प

Beawar Plus

Smart Choice Beawar

Rakesh Jain