A to E Beawar News Latest

ट्रेक दोहरीकरण का काम शुरू, रेल सेवाएं रहेगी प्रभावित

बांगड़ ग्राम से अमरपुरा के बीच ट्रेक दोहरीकरण का काम शुरू हो गया। इसके चलते आगामी दिनों मे ट्रेन सेवाएं बाधित रहेगी। शटल सेवा को फिलहाल बंद कर दिया गया है। दोहरीकरण के कार्य के दौरान जयपुर-अहमदाबाद व रानी खेत की सेवाएं भी प्रभावित रहेगी। मंगलवार को दोहरीकरण के चलते ब्लॉक लिया गया। इसके चलते करीब दो घंटे तक जोधपुर-इंदौर ट्रेन स्टेशन पर खड़ी रही। इस दौरान यात्री परेशान होते रहे। बांगडग़्राम से ब्यावर, अमरपुरा व सेंदड़ा तक ट्रेक दोहरीकरण का काम शुरू हो गया। मंगलवार को ब्लॉक लिया गया। इस दौरान गुजरने वाली ट्रेन को स्टेशन पर खड़ा रखा गया। इससे यात्री परेशान रहे। करीब दो घंटे तक यात्री ब्लॉक खुलने का इंतजार करते रहे। ट्रेक दोहरीकरण का काम 28 फरवरी तक चलेगा। तब तक काम के दौरान ब्लॉक लिया जाएगा।
जयपुर-बांद्रा ट्रेन भी स्टेशन पर करीब तीन घंटे देरी से पहुंची। इस दौरान यहां पर ब्लॉक लेने के कारण ट्रेन खड़ी रही। इससे लम्बी दूरी वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। छोटे बच्चे भी खासे परेशान नजर आए। स्टेशन पर चल रहे काम के बाद यहां पर सुविधाओं में इजाफा होगा। स्टेशन ए श्रेणी में शामिल होने के साथ अन्य सुविधाएं मिलने लगेंगी।

News Source

Related posts

फार्म भरने का आज अंतिम दिन

Beawar Plus

OUKITEL U11 Plus 4G Smartphone 4G+64G 16MP+16MP Cameras

Rakesh Jain

राजस्थान शिक्षक संघ का चुनाव कार्यक्रम घोषित

Beawar Plus