A to E Beawar News Latest

अजमेर रोड पर 300 मीटर सड़क का विस्तारीकरण व डामर कार्य हुआ पूर्ण

सार्वजनिक निर्माण विभाग की ओर से शहर के अजमेर रोड 300 मीटर का सड़क का विस्तार कार्य व डामरीकरण पूर्ण कर लिया गया है। विभाग की ओर से अजमेर रोड पर हाल में चौड़े किए मार्ग पर डामरीकरण शुरू किया गया था। इससे पूर्व विभाग की ओर से कई माह पूर्व बनाए गए डिवाइडर पर सौंदर्यीकरण किया गया था। अजमेर रोड पर मार्ग विस्तारीकरण के बाद काफी लंबे समय से निर्माण कार्य रुका हुआ था। जानकारी अनुसार दो विद्युत पोल विस्तारीकरण कार्य में रोड़ा बने हुए थे। निगम की ओर से उन पोल को हटाने के बाद अब सड़क का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इसके साथ ही विभाग की ओर से डिवाइडर के बीच में पौधरोपण भी करवाया जाएगा। मार्ग विस्तारीकरण कार्य पूर्ण होने के बाद मुख्य मार्ग पर यातायात काफी हद तक सुगम हो गया है। जिससे वाहन चालकों को काफी राहत मिली है। गौरतलब है कि पीडब्लूडी की ओर से अजमेर रोड पर मार्ग विस्तारीकरण के तहत बड़ी संख्या में पेड़ काटे गए थे। जिसके बाद दादीधाम से आगे की तरफ तो डिवाइडर पर पौधे लगाए जाने का कार्य पूर्ण किया गया है।

News Source

Related posts

Nirmal Misthan Bhandar-Alwar Wale-Beawar

Rakesh Jain

New Vernee Thor 4G LTE 5.0inch HD Android 6.0 3GB 16GB Smartphone only at Rs.8500

Rakesh Jain

KM Electronics Beawar

Rakesh Jain