A to E Beawar News Latest

कॉलेज व्याख्याताओं के ट्रांसफर निरस्त कराने के लिए ज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने गुरुवार को कॉलेज व्याख्याताओं के ट्रांसफर निरस्त कराने की मांग को लेकर उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। 

जिला संयोजक यश खंडेलवाल ने बताया कि गत मंगलवार देर रात आयुक्तालय काॅलेज ने 215 व्याख्याताओं स्थानांतरण की सूची जारी की है। जो पूर्ण रूप से राजनैतिक द्वेषता को दर्शाती है। इसी को लेकर उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंप स्थानांतरण सूची निरस्त करवाने की मांग की गई है। मांग पूरी नहीं होने पर उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। 

ज्ञापन देने वालों में दुष्यन्त सिंह रावत, नगर मंत्री निशांत सिंघल, छात्र संघ अध्यक्ष अर्चित कुमठ, विजय सिंह, कर्ण चौधरी, अभिषेक चौहान, पुष्पेन्द्र साहू, हिमांशु फुलवारी, भूपेश गंगवानी, अखिलेश सेन, घनश्याम बंजारा, हितेश सिंघारिया, सुमेर गौरा, राजकुमार करेसिया, गौतम प्रजापत, मयंक सांखला, आयुष गुजराती, पुष्प जैन आदि उपस्थित थे। 

News Source

Related posts

Gauri Sarees Beawar

Rakesh Jain

घोषवादन के साथ निकले पथ संचलन में झलकी समरसता

Beawar Plus

Vijendra Agency Beawar

Rakesh Jain