A to E Beawar News Latest

पैंथर संरक्षण के लिए वन महकमा कराएगा सेमिनार, ग्रामीणों को करेंगे जागरूक

ब्यावर वन क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से पैंथर की रिहायशी इलाकों में बढ़ रही विचरण की घटनाओं को लेकर अब वन विभाग गंभीर हो गया है। एक ओर जहां विभाग की ओर से ब्यावर वन क्षेत्र को ‘प्रोजेक्ट लेपर्ड’ में शामिल किए जाने की शुरुआत हो चुकी हैं। 

वहीं, दूसरी ओर अब विभाग की ओर से ग्रामीणों को जागरुक करके पैंथर संरक्षण के बारे में बताया जाएगा। वन विभाग की ओर से देलवाड़ा रोड स्थित क्षेत्रिय वन कार्यालय में आगामी 11 मार्च को पेंथर संरक्षण पर एक सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। सेमिनार में जयपुर से आए वन्य जीव विशेषज्ञ ग्रामीणों को पैंथर के संरक्षण को लेकर जागरूक करेंगे। क्षेत्रिय वन अधिकारी मुलकेश सालवान ने बताया कि सेमिनार का आयोजन 11 से 2 बजे तक क्षेत्रिय वन कार्यालय में किया जाएगा। सेमिनार में ग्रामीणों के अलावा वन्य जीव प्रेमी भी हिस्सा लेंगे। 

वन नाकों के कर्मचारियों को दिए निर्देश 

पैंथर संरक्षण के लिए होने वाली सेमिनार में ग्रामीणों को आमंत्रित करने के लिए वन क्षेत्र के नाकों में कार्यरत कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं। कर्मचारियों को सेमिनार में शिरकत करने के लिए ज्यादा से ज्यादा ग्रामीणों को आमंत्रित करने के लिए कहा गया है जिससे ग्रामीण पैंथर संरक्षण को लेकर जागरूक हो सकें।

News Source

Related posts

Mercury Smart Classes Beawar

Rakesh Jain

केंद्रीय विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह : 514 को डिग्री, 33 स्टूडेंट्स को मिला गोल्ड मेडल

Beawar Plus

एक मनोनीत पार्षद ने दूसरे पार्षद को सौंपा इस्तीफा!

Beawar Plus