A to E Beawar News Latest

खाद्य सामग्री व्यर्थ न करने का दिलाया संकल्प

खाद्य सामग्री व्यर्थ न करने का दिलाया संकल्प

श्री वर्धमान कन्या महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में मंगलवार को विश्व खाद्य दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य उद्बोधन दीप्ति माहेश्वरी (व्याख्याता गृहविज्ञान) ने दिया। दीप्ति माहेश्वरी ने यूएनओ द्वारा इस दिन को खाद्य दिवस के रूप में मनाए जाने का कारण स्पष्ट करते हुए छात्राओं को खाद्य सामग्री व्यर्थ न करने की सलाह दी। साथ ही बताया कि विश्व में कई लोगों को खाने के लिए भी भोजन नसीब नहीं होता। इसलिए हो सकता है कि हमारी थाली का बचा हुआ खाना किसी भूखे व्यक्ति के जीवन का आधार बन जाए। इस अवसर पर छात्राओं को खाद्य सामग्री व्यर्थ न करने का संकल्प भी दिलाया गया।

News Source

Related posts

कक्षा 9 और 10 के विद्यार्थियों का होगा चयन, चयनित कैडेट को दी जाएगी इंटीग्रेटेड ट्रेनिंग

Beawar Plus

रोडवेज के अगार मुख्य प्रबंधक भी हड़ताल पर

Beawar Plus

ब्यावर की सड़कों पर चलो तो संभल कर

Beawar Plus