A to E Beawar News Latest

एसडी कॉलेज होगा आज राज्यस्तर पर सम्मानित

एसडी कॉलेज होगा आज राज्यस्तर पर सम्मानित

शिक्षा विभाग की ओर से उत्कृष्ट कार्य करने पर स्कूलों को सम्मानित करने की तर्ज पर अब कॉलेज निदेशालय भी चल पड़ा है। सोमवार को पहली बार उच्च शिक्षा क्षेत्र में राज्य स्तरीय उत्कृष्ट संस्था सम्मान कार्यक्रम का आयोजन करने जा रहा है। कार्यक्रम में शहर के सनातन धर्म राजकीय महाविद्यालय का भी चयन हुआ है।

उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की ओर से सोमवार व मंगलवार को जयपुर में आयोजित होने वाले हॉयर एज्यूकेशन एवं ह्ययूमन रिसोर्स कान्वलेव में अायोजित समारोह में एसडी कॉलेज प्राचार्य पुखराज देपाल को सम्मानित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त समारोह में कॉलेज के नोडल अधिकारी दुष्यंत पारीक को भी आमंत्रित किया गया है। प्राचार्य पुखराज देपाल ने बताया कि इस कार्यक्रम में पूरे प्रदेश से केवल 10 नोडल अधिकारियों को ही आमंत्रित किया गया है।

कार्यक्रम में भारत सरकार व राज्य सरकार से अतिथि उपस्थित होंगे। जिसमें राज्य सरकार की छात्रोपयोगी योजनाओं का डिजिटल लांच व राज्य सरकार की विभिन्न संस्थाओं के साथ सीएसआर के तहत एमोयू किए जाएगें। जिसका सीधा प्रसारण राज्य के सभी राजकीय महाविद्यालयों में किया जाएगा।

News Source

Related posts

A-one Somya Shringar Beauty Parlor Beawar

Rakesh Jain

Auto Draft

Beawar Plus

अब सड़कों से अतिक्रमण हटाने की तैयारी

Beawar Plus