A to E Beawar News Jewellers Latest

शार्प कंटेनर में होगा बायोवेस्ट निस्तारण

शार्प कंटेनर में होगा बायोवेस्ट निस्तारण

कायाकल्प योजना में लगातार तीन साल से प्रदेश के पहले तीन स्थानों में शामिल रहे राजकीय अमृतकौर अस्पताल में बायोमेडिकल वेस्ट के निस्तारण की व्यवस्था और अधिक सुचारू होगी। एकेएच के हर वार्ड और इंजेक्शन रूम में अस्पताल प्रबंधन द्वारा बायोवेस्ट शार्प कंटेनर लगाए जाएंगे। इसके लिए अस्पताल प्रबंधन द्वारा सीकर की फर्म से 100 बायो वेस्ट शार्प कंटेनर खरीदने का करार भी कर लिया है।

हालांकि एकेएच में बायोमेडिकल वेस्ट का निस्तारण नियमानुसार किया जा रहा है। लेकिन शार्प मेडिकल उपकरणों के निस्तारण में कुछ कमियां सामने आई। गत दिनों अस्पताल का निरीक्षण करने आई टीम ने भी इसको लेकर कुछ निर्देश दिए। इसको लेकर अस्पताल में बायोमेडिकल वेस्ट के निस्तारण की छोटी मोटी कमियों को भी दूर किया जा रहा है। इसी के तहत राजकीय अमृतकौर अस्पताल के हैल्थ मैनेजर सिद्धांत जोशी ने वार्ड और इंजेक्शन रूम में बायो वेस्ट शार्प कंटेनर लगाने के निर्देश दिए।

क्या हाेगा कंटेनर में खास

एकेएच के हैल्थ मैनेजर सिद्धांत जोशी ने बताया कि बायो मेडिकल शार्प कंटेनर पूर्ण रूप से पंचर प्रूफ होता है। उन्होंने बताया कि यह कंटेनर ना सिर्फ पंचर प्रूफ है बल्कि इस कंटेनर को एक बार बंद करने के बाद इसे वापस खोला नही जा सकता। 6 किलो की क्षमता वाले इस बॉक्स में वार्ड में हाइपो क्लोराइड सॉल्यूशन केमिकल द्वव्य होगा। इंजेक्शन या अन्य शार्प आइटम को उपयोग में लेने के बाद इस कंटेनर में नष्ट किया जाएगा। इन कंटेनर के भरने के बाद इसे बायोमेडिकल वेस्ट के साथ अजमेर में बायोमेडिकल वेस्ट निस्तारण सेंटर पर भिजवा दिया जाएगा।

News Source

Related posts

Milan Automobiles Beawar

Rakesh Jain

Shree Rajaveer Parlour – Amul Products

Rakesh Jain

आचार संहिता के दौरान पास होंगे नक्शे, नगर परिषद जारी कर सकेगी निर्माण की स्वीकृति!

Beawar Plus