A to E Beawar News Latest

श्री सीमेंट ने जीती टेबल टेनिस व कैरम की ट्राॅफी

इंटर सीमेंट खेलकूद प्रतियोगिताओं के अंतर्गत वंडर सीमेंट निम्बाहेड़ा में आयोजित हुई टेबल टेनिस व कैरम प्रतियोगिताओं में श्री सीमेंट की टीमों ने फाइनल मैच जीतकर ट्राफी पर कब्जा किया। 

खेल प्रभारी श्याम शर्मा ने बताया कि इंटर सीमेंट स्पोर्टस एसोसिएशन द्वारा प्रतिवर्ष विभिन्न खेल-कूद प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती है। जिनमें श्री सीमेन्ट, वंडर सीमेन्ट, आदित्य सीमेन्ट, जे.के.सीमेन्ट, बिरला सीमेन्ट, विक्रम सीमेन्ट, नुवाको सीमेंट की टीमें भाग लेती हैं। इस वर्ष खेली गई टी.टी. प्रतियोगिता के फाइनल में श्री सीमेंट ने जे.के.सीमेन्ट को व कैरम प्रतियोगिता में श्री सीमेंट ने आदित्य सीमेंट टीम को हराकर प्रतियोगिता का खिताब जीता। 

टी.टी.टीम में पंकज जोशी, संदीप खुदानिया, अनुराग पुगलिया, अंकुर सक्सेना तथा कैरम टीम में राजेश सिन्हा, सतीश थानवी ने श्री सीमेंट टीम की तरफ से भाग लेकर वंडर सीमेंट प्रबंधन से विजय ट्रॉफी प्राप्त की। 

श्री सीमेंट टीम ने वॉलीबाल डायरेक्ट व वॉलीबाल इनडायरेक्ट प्रतियोगिता में विजेता व क्रिकेट प्रतियोगिता में उप-विजेता रही। पी.एन.छंगाणी-पूर्णकालिक निदेशक, संजय मेहता-अध्यक्ष, अरविन्द खीचा-संयुक्त अध्यक्ष, विनय सक्सेना-कारखाना प्रबंधक ने इन प्रतियोगिताओं के जीतने पर हर्ष जताया। 

News Source

Related posts

स्टैंड तक पहुंचने लगीं प्राइवेट व अवैध बसें

Beawar Plus

Munna Enterprises Beawar

Rakesh Jain

मुख्यालय ने जारी किए आदेश, अब तक दाेषी परिचालकों से महज होती थी वसूली की कार्रवाई

Beawar Plus