A to E Beawar News Latest

जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के फाइनल में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चांगगेट की ओर एसडी कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित करवाई जा रही 64वीं जिला स्तरीय एथेलेटिक्स खेलकूद प्रतियोगिता के तीसरे दिन गुरूवार को विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें 400 व 600 मीटर फाइनल दौड़, 4 गुणा100 रिले तथा 200 मीटर छात्र-छात्रा फाइनल की प्रतियोगिताएं हुई।

संयोजक गोपाल सिंह आपावत ने बताया कि प्रतियोगिताओं में छात्र वर्ग की 400 मीटर फाइनल में प्रथम स्थान पर योगेश हरमाड़ा, द्वितीय स्थान पर डीएवी शताब्दी पब्लिक स्कूल के मोहम्मद इरफान, तृतीय स्थान पर एलबीएस किशनगढ़ सागरमल रहे। इसी प्रकार 600 मीटर फाइनल में प्रथम स्थान पर अमृतवाणी के लोकेश चैधरी, डीपीएस के मनीष चीता द्वितीय व तीसरे स्थान पर सुरेश सुहावा रहे। 4 गुणा100 रिले छात्र फाइनल में अमृतवाणी फतहगढ़ प्रथम, लोरेन्टों किशनगढ़ द्वितीय व राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय तिलाना तृतीय रहे। 200 मीटर छात्र फाइनल में योगेश सुभाष हरमाड़ा प्रथम, शैतान चौधरी देराठू द्वितीय व लक्ष्मण बाना व गणेश अराईं तृतीय स्थान पर रहे। इसी प्रकार छात्रा वर्ग की 400 मीटर फाइनल में प्रथम स्थान पर रेणु रणवा बालनिकेतन रामपुरा, द्वितीय स्थान पर जिज्ञासा टांक कान्वेंट अजमेर तथा तीसरे स्थान पर शीला रावत सर्वोदय माखुपुरा रही। 600 मीटर छात्रा फाइनल में रेणु रणवा बालनिकेतन प्रथम, जिज्ञासा टांक कान्वेंट अजमेर द्वितीय व तृतीय स्थान पर शीला रावत सर्वोदय माखुपुरा रही। 4 गुणा 100 रिले में प्रथम स्थान पर सेंटमेरी कान्वेंट अजमेर, द्वितीय स्थान पर कान्वेंट किशनगढ़ तथा तीसरे स्थान पर जीडीए ब्यावर रहा।

200 मीटर प्रतियोगिता में शीला रावत माखुपुरा प्रथम, पायल कंवर च सरोज द्वितीय तथा छवि राठौड़ किशनगढ़ की तृतीय स्थान पर रही। संयोजक गोपाल सिंह आपावत ने बताया कि प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को होगा, जिसमें अतिथियों की ओर से प्रतियोगिता में विजेता रहे खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर संयोजिका रूकमणि चाैधरी ने सभी खिलाड़ियों का हौसला अफजाई कर जीतने वाले प्रतियोगियों को बधाई दी। इस अवसर पर प्रमोद शर्मा, राजेश परिहार, सुरेन्द्र कोठारी आदि उपस्थित थे।

News Source

Related posts

सांस्कृतिक कार्यक्रम व व्यायाम का प्रदर्शन हाेगा

Beawar Plus

चक्रवाती तूफान ‘डे’ का दिखा असर, तीन इंच से ज्यादा बारिश दर्ज

Beawar Plus

KM Electronics Beawar

Rakesh Jain