A to E Beawar News Latest

वर्द्धमान कॉलेज की छात्राओं ने प्रतियोगिता में दिखाया दमखम

महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय की ओर से महिला वर्ग के लिए रतनलाल कंवरलाल पाटनी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय किशनगढ़ में आयोजित अंतर महाविद्यालय महिला कुश्ती प्रतियोगिता में श्रीवर्द्धमान कन्या पीजी महाविद्यालय की छात्राओं ने दमखम दिखाया। प्राचार्य आरसी लोढ़ा ने बताया कि 53 किलोभार वर्ग में कविता कुमारी ने रजत पदक, 50 किलोभार वर्ग में संगीता पोपावत ने कांस्य पदक व 57 किलोभार वर्ग में चंचल जूनवाल ने कांस्य पदक प्राप्त कर कॉलेज का गौरव बढ़ाया। प्रतियोगिता में अजमेर, भीलवाड़ा, निवाई, मेड़ता, ब्यावर, कुचामन, टोंक, किशनगढ़ सहित 16 शहर के कॉलेज की टीमों ने भाग लिया। विजयी छात्राओं के कॉलेज पहुंचने पर छात्राओं का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में खेल संयोजक अनूप आर्य,शारीरिक प्रशिक्षिका सुमन रावत आदि उपस्थित थे।

News Source

Related posts

Hitler Mens Wear Beawar

Rakesh Jain

JoJo-Its all about Style

Rakesh Jain

आदर्श विद्या मंदिर व सुभाष विद्या निकेतन में गुरुअाें का किया सम्मान

Beawar Plus