A to E Beawar News Latest

सेटलमेंट कमेटी की बैठक में 20 मामलों का निस्तारण

सेटलमेंट कमेटी की बैठक में 20 मामलों का निस्तारण

अजमेर विद्य‌ुत वितरण निगम के ब्यावर डिवीजन की सेटलमेंट मीटिंग का आयोजन शुक्रवार को अजमेर रोड स्थित अधिशाषी अभियंता कार्यालय में किया गया। इस दौरान डिवीजन के सीएसडी प्रथम, सीएसडी द्वितीय, रिको, मसूदा व जवाजा सब-डिवीजन के उपभोक्ताओं के विभिन्न मामलों का निस्तारण किया गया।

ब्यावर सब-डिवीजन के अधिशाषी अभियंता दिनेश सिंह ने बताया कि बैठक के दौरान उपभोक्ताओं के बिलिंग व ऑडिट संबंधित लगभग 20 से अधिक मामलों का निस्तारण किया गया। उन्होंने बताया कि निगम कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित सेटलमेंट कमेटी की बैठक में कई उपभोक्ताओं अपने विद्य‌ुत बिलों सहित अन्य मामलों को बैठक में मौजूद सदस्यों के सामने रखा। इस पर 20 से अधिक मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर उपभोक्ताओं को राहत पहुंचाई गई। अधिशाषी अभियंता कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित बैठक के दौरान सुनील भटनागर, अंजलि मूंदड़ा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। गौरतलब है कि ब्यावर विद्युत वितरण निगम की ओर से समय-समय पर सेटलमेंट कमेटी की बैठक आयोजित कर उपभोक्ताओं की विभिन्न परेशानियों का मौके पर ही निस्तारण किया जाता है।

News Source

Related posts

रोडवेज कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

Beawar Plus

मेडिकल कॉलेज की योग्यता वाले राजकीय अमृतकौर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए नहीं फोरेंसिक मेडिसिन

Beawar Plus

Job in Beawar

Rakesh Jain