A to E Beawar News Latest

स्वच्छ भारत के लिए सिंगल यूज प्लास्टिक के बहिष्कार करने का दिलाया संकल्प

श्री सीमेंट के पूर्ण कालिक निदेशक पीएन छंगाणी एवं अध्यक्ष (कॉमर्शियल) संजय मेहता के निर्देशन में महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य पर देश को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए स्वच्छता ही सेवा अभियान 11 सितंबर से 27 अक्टूबर तक चल रहा है। इसके तहत स्वच्छता ही सेवा के लिए सामूहिक जागरुकता अभियान चलाया गया।

मासिक सुरक्षा एवं पर्यावरण कार्यक्रम में कारखाना प्रबंधक विनय सक्सेना ने कर्मचारियों को सिंगल यूज प्लास्टिक का पूर्णत: बहिष्कार करने का संकल्प दिलाया और स्वच्छ भारत निर्माण के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने बताया कि हमें आज से ही कपड़े के थैले का प्रयोग शुरू करना है। बाजार में दुकानदार से कपड़े के बैग में ही सामान लेना और अन्य लोगों को भी सिंगल यूज प्लास्टिक उपयोग न करने के लिए प्रोत्साहित करना है। श्री सीमेंट प्लांट परिसर व घर पर गीले एवं सूखे कचरे को अलग कचरा पात्र में रखने व निर्धारित जगह पर ही निस्तारण करने के लिए बताया गया। जिससे क्षेत्र प्लास्टिक मुक्त हो सके व लोगों में जागरुकता आए। अनिल जेन महाप्रबंधक पर्यावरण ने स्वच्छता मिशन की जानकारी देते हुए बताया कि कंपनी आस-पास के गांवों एवं विद्यालयों में लेक्चर व चर्चा द्वारा थर्माकोल एवं सिंगल यूज डिस्पोजेबल व प्लास्टिक आइटम जैसे चम्मच, कप, प्लेट, ग्लास, फोर्क, बाउल, प्लास्टिक कैरी बैग का उपयोग न करना, कपड़े या जूट के बने हुए बैग का इस्तेमाल करना आदि के लिए रैली निकालकर ग्रामीणों को जागरूक कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक जो मिट्टी, झील, तालाब, नदियां आदि में जमा हो जाती है। जिससे पर्यावरण खराब होता है एवं जानवरों व पशुओं द्वारा खाने से होने वाले नुकसान के बारे में अवगत कराया।

News Source

Related posts

रोडवेज कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

Beawar Plus

Sunny Gifts and Toys

Beawar Plus

ब्यावर आगार की जोनल मैनेजर ने जांची व्यवस्था, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

Beawar Plus