A to E Beawar News Latest

नव संवत्सर की पूर्व संध्या पर होगा दीपदान

नवसंवत्सर समारोह समिति की ओर से नव वर्ष की पूर्व संध्या पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। समिति की ओर से शुक्रवार शाम 5 बजे सेे सुभाष उद्यान स्थित बिचड़ली तालाब की पाल पर दीपदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसमें शहरवासी रात्रि 8 बजे तक मंत्रोच्चारण के साथ दीपदान करेंगे। रात 8 बजे से तालाब की पाल से लेकर रघुनाथजी बड़ा मंदिर तक संध्या फेरी निकाली जाएगी। 

नवसंवत्सर समिति सदस्य संजय घीया के अनुसार इस मौके पर दीपदान कार्यक्रम के दौरान नगर परिषद की ओर से आतिशबाजी की जाएगी। इस दौरान संत समाज का सान्निध्य भी प्राप्त होगा। दीपदान के अवसर पर सुभाष उद्यान में मेले का भी आयोजन किया गया है जिसमें चाट-पकौडी की स्टालें सजाई जाएगी। समिति सदस्य अतुल बसंल के अनुसार इस मौके पर दीप सजाओ प्रतियोगिता भी आयोजन किया गया है। 

News Source

Related posts

विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री का किया वितरण

Beawar Plus

दादी धाम में वार्षिकोत्सव शुक्रवार से

Rakesh Jain

कोहरा, ओस और तेज ठंड फसलों के लिए बने वरदान

Beawar Plus