A to E Beawar News Latest

इंटरनेट सेवाएं बाधित होने से प्रभावित हो रहा कामकाज

भारत संचार निगम लिमिटेड की इंटरनेट सेवाएं गत कई दिनों से खराब हैं। जिसके चलते सरकारी कार्यालयों में दैनिक कामकाज काफी प्रभावित हो रहा है। शहर के जिला परिवहन कार्यालय में भी कमोबेश कुछ ऐसे ही हालात हैं। 

आरटीओ प्रमोद लोढा ने बताया कि विगत एक सप्ताह से कार्यालय में बीएसएनएल का नेटवर्क पूरी तरह से गड़बड़ाया हुआ है जिसकी शिकायत भी बीएसएनएल कार्यालय में करवा दी गई है लेकिन बीएसएनएल की ओर से अब तक नेटवर्क को दुरुस्त करने को लेकर कोई कदम नहीं उठाया गया है। जिसके कारण उन्हे काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि इस दौरान सबसे ज्यादा लाइसेंस बनाने का काम प्रभावित हो रहा है। सर्वर डॉउन होने से नए लाइसेंस बनाने मे पेरशानी का सामना करना पड रहा है इसके साथ साथ कार्यालय के अन्य कार्य भी बाधित हो रहे है। 

रोजाना लगभग 50 लाइसेंस बनते हैं कार्यालय में : गौरतलब है कि जिला परिवहन कार्यालय में रोजाना लगभग 50 लर्निंग लाइसेंस बनाए जाते हैं। परंतु इंटरनेट सेवाएं बाधित होने के कारण लाइसेंस बनाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इंटरनेट स्पीड बेहद धीमी होने के कारण लाइसेंस बनाने के साथ ही अन्य कामकाज बुरी तरह से प्रभावित हो रखा है। 

News Source

Related posts

विधिक सेवा सप्ताह का शुभारंभ, 9 तक चलेगा

Beawar Plus

डिस्कॉम श्रमिक संघ की कार्यकारिणी का गठन

Beawar Plus

Royal Bakery Beawar

Rakesh Jain