A to E Beawar News Latest

ब्यावर आगार की जोनल मैनेजर ने जांची व्यवस्था, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

ब्यावर आगार का शुक्रवार को जोनल मैनेजर ने निरीक्षण कर आगार की व्यवस्था जांची इसके अलावा आगार प्रबंधन की बैठक लेकर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। जोनल मैनेजर मुकेश राणा ने शुक्रवार को रोडवेज परिसर का निरीक्षण कर आगार के अधिकारियों को व्यवस्थाओं में सुधार करवाने व यात्रियों को बस स्टेंड परिसर पर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के आदेश दिए। इसके बाद जोनल मैनेजर मुकेश राणा ने कार्यालय के मुख्य विभागों का भी निरीक्षण कर मुख्य प्रबंधक रघुराज सिंह राजावत सहित अन्य अधिकारियों की बैठक लेते हुए आगार में कार्यरत चालक परिचालकों के साथ रिक्त पदों की संख्या, आगार में संचालित रोडवेज बसों की जानकारी ली। जहां मुख्य प्रबंधक रघुराज सिंह स्टाफ की कमी के साथ प्रतिदिन किलोमीटर के हिसाब से संचालित होने वाली बसों की जानकारी दी। स्टाफ की कमी को लेकर मुकेश राणा ने जल्द ही चालक परिचालकों को लगाने का आश्वासन दिया, जहां बसों का संचालन आसानी हो सके तथा कोई भी बस कटेल ना हो, जिससे आगार के साथ ही मुख्यालय को भी राजस्व हानि नहीं उठानी पड़े।

News Source

Related posts

उपखंड में 23 केंद्रों पर आज से हाेगी सीनियर सेंकडरी की परीक्षाएं

Beawar Plus

सरकार ने अधिकार दिए फिर भी आचार संहिता में निष्प्रभावी रही कमेटी!

Beawar Plus

शनिवार व रविवार को भी जमा होंगे बिजली बिल

Beawar Plus