A to E Beawar News Latest

वोटरी नुक्कड़ सभा, रंगोली व हस्ताक्षर अभियान

मतदाता जागरुकता अभियान के तहत लोक सभा चुनाव मे अधिकाधिक मतदान के लिए मतदाताओं को प्रेरित करने के लिए सहायक रिटर्निंग ऑफिसर (एसडीओ) ब्यावर जसमीत सिंह संधू, स्वीप प्रकोष्ठ प्रभारी शलभ टंडन के निर्देशानुसार हाउसिंग बोर्ड साकेत नगर ब्यावर भाग संख्या 128 से 132 मे वोट री नुक्कड सभा, रंगोली, वचन मतदान का हस्ताक्षर अभियान व ईवीएम, वीवी पैट मशीन द्वारा मतदान प्रक्रिया कार्यक्रम आयोजित किए गए। 

वोट री नुक्कड सभा मे स्वीप टीम सदस्य कल्याणमल सोनल ने 29 अप्रैल मतदान दिवस पर अपनी पहचान के लिए 11 फोटो युक्त दस्तावेज जिनमे आधार कार्ड, महानरेगा जॉब कार्ड, बैंक या पोस्ट ऑफिस पास बुक, डाइविंग लाइसेंस, सेवा पहचान पत्र, पेन कार्ड, पासपोर्ट, पेंशन दस्तावेज, स्मार्ट कार्ड, स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड व अधिकारिक पहचान पत्र में सेे कोई एक दस्तावेज ले जाना अनिवार्य है। इस बार बीएलओ द्वारा जारी मतदाता पर्ची मान्य नही होगी। यह मतदाता पर्ची सिर्फ मतदाता की सुविधा के लिए होगी। वचन मतदान का हस्ताक्षर अभियान के तहत सभी मतदाताओं ने स्वीप टीम के सदस्यों के साथ शतप्रतिशत मतदान करने की शपथ ली।

News Source

Related posts

आलिशा ने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज करवाया नाम

Beawar Plus

Krishna Medicals Beawar

Rakesh Jain

Jain Radios Beawar

Rakesh Jain