A to E Beawar News Latest

ब्यावर में सैनिक भर्ती मुख्यालय खोला जाए

सांसद दीयाकुमारी ने ब्यावर या भीम में पूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना के तहत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की मांग को लेकर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाक़ात की। संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण में गुरुवार को लोकसभा में सांसद ने केंद्रीय रक्षा मंत्री को सैनिक और उसके परिवार की सुविधाओं को मद्देनजर रखते हुए एक मांग पत्र सौपा। उन्होंने बताया कि ब्यावर और भीम विधानसभा एक ऐसा क्षेत्र हैं जहां की वीर प्रसूता भूमि से हजारों की संख्या में सैनिक भर्ती होती है। वहां के अधिकांश परिवारों में हमे पूर्व सैनिक मिल जाएंगे। लेकिन वर्षों से मातृभूमि की सेवा करने वाले परिवारों को कई सुविधाओं से अभी भी वंचित रहना पड़ रहा है। सांसद ने अजमेर के ब्यावर में सेना भर्ती मुख्यालय खोलने व ब्यावर अथवा भीम में सैन्य ईसीएचएस क्लिनिक व कैंटीन खोलने का आग्रह किया। वार्ता के बाद केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सांसद दीयाकुमारी को जल्दी ही नीतिगत निर्णय लेकर अवगत करने का विश्वास दिलाया।

News Source

Related posts

सभापति कक्ष अपशकुनी इसलिए उपसभापति कक्ष में संभाला सभापति ने कार्यभार

Beawar Plus

सरकार ने लगवा दीं 11 हजार एलईडी, अब नई लाइटाें के लिए परिषद करेगी भुगतान

Beawar Plus

धूमधाम से मनाई चैतन्य महाप्रभु की जयंती

Beawar Plus