Beawar News Latest

माय जूनियर आरजे हंट प्रतियोगिता के फार्म उपलब्ध

डीपीएसब्यावर और 94.3 माय एफएम लेकर आया है माय जूनियर आरजे हंट। इसमें चयन किया जाएगा जूनियर आरजे का, जिन्हें मौका मिलेगा आकर्षक उपहार जीतने का तथा एक दिन का आरजे बनने का। इस प्रतियोगिता में तीन श्रेणी रखी गई हैं। पहली कक्षा एक से दो, दूसरी कक्षा 3 से 5 तथा तीसरी 6 से 8

इस प्रतियोगिता में स्टूडेंट को आरजे की तरह बोलना है। इसमें भाग लेने के लिए निशुल्क फार्म इन स्थानों से प्राप्त किए जा सकते हैं।

1. गुरु सिद्धार्थ इंटरनेशनल स्कूल ब्यावर।

2. डीपीएस ब्यावर। 3. सिद्धार्थ इंटरनेशनल स्कूल दादी धाम ब्यावर।

4. जीडीए सेंदरिया चौराहा ब्यावर

बच्चों के उत्साह को देखते हुए फार्म जमा कराने की अंतिम तिथि 10 अप्रैल तक बढ़ा दी गई है और प्री राउंड ओडिशन 12 13 अप्रैल को डीपीएस ब्यावर में रखे गए हैं। इसी के तहत आरजे पिया ने ब्यावर में कई स्कूलों में भ्रमण किया और बच्चों का उत्साह बढ़ाया।

Related posts

आंगनबाड़ी में अन्नप्राशन व प्रवेशोत्सव मनाया

Beawar Plus

VK World T1 Plus a eye catching Smartphone only at Rs. 8500

Rakesh Jain

नवजात के लिए खुली स्पेशल केयर यूनिट

Rakesh Jain